मुंबई से बेंगलुरु पहुंची उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, टल गया बड़ा हादसा

Udyan Express: मुंबई से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंची उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। यह घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे उस वक्त हुई जब...

0
69
Udyan Express
Udyan Express

Udyan Express: मुंबई से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंची उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। यह घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे उस वक्त हुई जब यात्रियों को ट्रेन से उतरे हुए 2 घंटें बीत चुके थे। बता दें, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। ये ट्रेन मुंबई से बेंगलुरु स्टेशन के बीच चलती है और केएसआर रेलवे स्टेशन अंतिम स्टापेज है। अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

FotoJet 2023 08 19T115506.143
Fire broke out in Udyan Express

Udyan Express: टल गया बड़ा हादसा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक KSR बेंगलुरु स्टेशन पर अग्निशमन अभियान चलाने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के स्टेशन पर आने के 2 घंटे बाद उसकी दो बोगियों से धुआं निकलता देखा गया। उन्होंने बताया​ कि ट्रेन की सारी बोगियां खाली थीं, उनमें कोई यात्री मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here