शराब घोटाले को लेकर 9 घंटे पूछताछ, 56 सवाल, बोले- CM Arvind Kejriwal ‘आप’ सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला

CM Arvind Kejriwal: मालूम हो कि दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी के अधिकारी केजरीवाल को मुख्यालय की पहली मंजिल पर ले गए।

0
97
CM Arvind Kejriwal on CBI Questions
CM Arvind Kejriwal on CBI Questions

CM Arvind Kejriwal: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते रविवार को सीबीआई मुख्‍यालय पहुंचे।सीबीआई के सामने पेश होने से पहले केजरीवाल राजघाट भी गए और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शराब घोटोले को लेकर करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई।जानकारी के अनुसार उनके करीब 56 सवाल पूछे गए।पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई मुख्यालय से बाहर निकले केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो हमें खत्म करना चाहते हैं।उन्‍होंने जांच एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।भाजपा ने शराब घोटाले के विरोध में राजघाट के सामने धरना दिया।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति में आप सरकार के खिलाफ सीबीआई को कुछ नहीं मिला।

मालूम हो कि दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी के अधिकारी केजरीवाल को मुख्यालय की पहली मंजिल पर ले गए। घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी रविवार को मुख्यालय में मौजूद थे।पूछताछ के दौरान केजरीवाल को लंच ब्रेक की पेशकश की गई। हालांकि उन्होंने सीबीआई मुख्यालय के बाहर नहीं जाने का फैसला किया। दिल्ली के सीएम से सीबीआई की पूछताछ देर शाम तक चलती रही।

CM Avind Kejriwal news
Delhi CM Arvind Kejriwal.

CM Arvind Kejriwal:धरने पर बैठे आप नेता हिरासत में लिए

CM Arvind Kejriwal: सीबीआई मुख्यालय जाते वक्त अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन भी थे। हालांकि पुलिस ने लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय से पहले ही सभी नेताओं को रोक लिया। इसके बाद पार्टी के सभी नेता वहीं धरना पर बैठ गए और पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्वक धरना दे रहे हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात स्थान पर लेकर जा रही है…यह किस तरह की तानाशाही है?

हालांकि हिरासत में लिए जाने से पहले ही पंजाब के सीएम मान धरना स्थल से चले गए थे। आप नेता गोपाल राय ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने 1500 लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों को गिरफ्तार किया गया जबकि दिल्ली सीमा पर पंजाब के 20 विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

CM Arvind Kejriwal:जब कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर छिपाना क्या-केजरीवाल?

CM Arvind Kejriwal: पूछताछ के लिए रवाना होने से पहले केजरीवाल ने 5 मिनट का वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बुलाया है।मैं पूरी ईमानदारी और सच्चाई से सभी सवालों के जवाब दूंगा।

जब कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर छिपाना क्या। ये लोग बहुत ताकतवर हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं। भाजपा नेता लगातार कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। भाजपा वालों को सत्ता का बहुत अहंकार हो गया है। सबको जेल भेजने की धमकी देते हैं। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। अपनी भारत मां से बेइंतहां मोहब्बत करता हूं। अपने मुल्क के लिए जान भी दे सकता हूं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here