Azamgarh Murder Case: यूपी के आजमगढ़ के अहरौली थाना क्षेत्र में बीते 6 दिनों पहले सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मृतिका की लाश 5 से ज्यादा टुकड़ों में पुलिस को मिली थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी का पता लगा रही थी। पुलिस ने दावा किया है कि मृतिका अराधना की शादी किसी अन्य व्यक्ति के होने से आरोपी नाराज चल रहा था। आरोपी का नाम प्रिंस यादव है। जिसके बाद उसने अराधना की हत्या का प्लान बनाया। इतना ही नहीं यह भी सामने आया है कि हत्या में आरोपी का परिवार भी शामिल है। पुलिस फरार 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की तलाश कर रही है। घटना को अंजाम देते समय आरोपी के मामा का लड़का उसके साथ रहा था।
Azamgarh Murder Case: एक्स बॉयफ्रेंड ने की प्रेमिका की हत्या
बता दें कि इसके पहले पुलिस को केवल महिला के शरीर के टुकड़े ही मिले थे। जिसके चलते महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लेकिन बीते दिनों महिला का कटा हुआ सिर एक कुए में मिलने से पुलिस महिला की शिनाख्त करने में सफल हो पाई। कहा जा रहा है कि देर रात शव का शिनाख्त होने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक के कपड़े व हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
आजमगढ़ एसपी ने बताया कि मृतका की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी जब आरोपी विदेश में रह रहा था। वापस लौटने पर उसने उसे शादी तोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो 10 नवंबर को मंदिर जाने के बहाने बाहर ले गया और बाद में एक खेत में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पूर्व में मृत महिला के साथ संबंध में था।
संबंधित खबरें: