SSC CGL Exam 2022: गुरुवार को जारी होगा Notification, जानें डिटेल

0
1191
SSC Result 2022
SSC Result 2022

SSC CGL Exam (Staff Selection Commission Combined Graduate Level) परीक्षा भारत में विभिन्न समूह “B” और “C” पदों के लिए भर्ती के लिए आयोजित एक परीक्षा है। SSC CGL 2022 का Notification 23 दिसंबर, 2021 को जारी किया जाएगा तथा SSC CGL 2022 के आवेदन की तिथि 23 जनवरी, 2022 तक है। SSC ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।

https://twitter.com/SSCorg_in/status/1473465813478875140

क्या है SSC CGL Exam?

SSC CGL (Combined Graduate Level) को भारत में Graduate छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न Ministry और Departments व उसके अधीन आने वाले कार्यालयों में विभिन्न पदों के कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित करता है। यह Central Government के तहत आने वाली प्रतिष्ठित संगठनों में पद के इच्छुक छात्रों के लिए एक शानदार मौका होता है। सरकारी विभागों में हर साल विभिन्न पदों के लिए हजारों लोग आवेदन देते हैं।
जानकारी के अनुसार SSC CGL 2022 का Notification 23 दिसंबर, 2021 को जारी किया जाएगा तथा SSC CGL 2022 के आवेदन की तिथि 23 जनवरी, 2022 तक है।

SSC विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए CGL परीक्षा आयोजित करता है

•भारत की मंत्रालयों/विभागों में सहायक, सरकार के संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालय।
•केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क के निरीक्षक।
•आयकर निरीक्षक।
•सीमा शुल्क में निवारक अधिकारी।
•सीमा शुल्क में परीक्षक।
•Central Bureau Of Narcotics एंड CBI में SI ।
•प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व विभाग में सहायक प्रवर्तन अधिकारी।
•भारत के विभागीय लेखाकार, जूनियर लेखाकार, लेखा परीक्षक और सरकार के विभिन्न कार्यालयों में UDC अधिकारी।
•नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक, CGDA, CGA एवं अन्य के अंतर्गत लेखापरीक्षक कार्यालय।
•लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार
•CBDT और CBEC में Tax सहायक
•भारत के महापंजीयक में संकलक

SSC CGL 2022 का आवेदन शुल्क

SSC CGL 2022 आवेदन शुल्क 100/- रुपये था, वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शारीरिक रूप से विकलांग, और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों द्वारा कोई शुल्क भुगतान नहीं देना था। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल State Bank Of India (SBI) के माध्यम से, चालान के रूप में या SBI Net Banking या किसी अन्य बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से किया गया था।

SSC CGL Vacancy 2022

SSC Grade A, Grade B और Grade C स्तर के पदों के लिए 6500 से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए CGL Exam आयोजित करेगा। SSC CGL Vacancy 7000 से 8000 तक जा सकती है।

SSC CGL Eligibility 2022

SSC CGL Exam के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को Eligibility की जांच करनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए और SSCCGL Exam के लिए आवेदन करने के लिए आयु मानदंड को पूरा होना चाहिए।

SSC CGL Eligibility 2022: Age Limit
SSC CGL Eligibility 2022 के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष होनी चाहिए।

SSC CGL Eligibility 2022: Educational Qualification

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना आवश्यक है। उम्मीदवारों ने Maths/Economics/Statistics को वैकल्पिक विषय या अनिवार्य विषय के रूप में चुना होगा।

SSC CGL 2022 Exam
SSC CGL 2022 Exam

SSC CGL 2022 में Online Registration कैसे करें?

  • चरण 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.ssc.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: “Online Register” लिंक पर क्लिक करें जो SSC CGL 2022 की आधिकारिक अधिसूचना होमपेज पर खुलेगा।
  • चरण 3: उम्मीदवार Registration Form भरने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • चरण 4: उम्मीदवारों को अपने Signature के साथ अपनी Scan की गई Picture Upload करनी होगी।
  • चरण 5: आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • चरण 6: अंत में SSC CGL Registration Form का एक Printout निकाल लें।

SSC CGL 2022 Admit Card

Exam Centre में प्रवेश करने के लिए Admit Card का होना अति आवश्यक है। उसके बिना Exam Centre में प्रवेश नहीं करना दिया जाएगा।

SSC CGL 2022 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  • SSC के आधिकारिक वाबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।
  • Admit Card टैब पर क्लिक करें।
  • SSC regional/sub-local Site Interface पर क्लिक करें।
  • Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • Login Page पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • SSC CGL Admit Card डाउनलोड करें और उसका Printout ले लें।

SSC CGL Admit Card 2022 में यह चीजें उल्लिखित होंगी

  • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
  • हॉल टिकट नंबर (Hall Ticket Number)
  • रोल नंबर (परीक्षा के लिए यूजर आईडी) (Roll number/User ID)
  • परीक्षा तिथि (Exam Date)
  • परीक्षा अवधि (Exam Time)
  • आवेदक के हस्ताक्षर (Candidate’s Signature)
  • आवेदक का फोटो (Candidate’s Photo)
  • परीक्षा केंद्र (Exam Centre)

SSC CGL 2022 Exam की मुख्य तारीखें

SSC CGL Events SSC CGL Exam Dates (Tentative)
Notification Release Date December 23, 2021
Online Registration Date December 23, 2021 to January 23, 2022
SSC CGL Tier-1 Admit Card Download Few Days Before Exam
SSC CGL Tier-1 Examination April, 2022
SSC CGL Tier 1 Result
Announcement
August 2022
SSC CGL Tier-2 Admit Card
Download
August 2022
SSC CGL Tier-2 Examination September 2022
SSC CGL Tier 2 Result
Announcement
October 2022
SSC CGL Tier-3 Examination
Date
November 2022
SSC CGL Level-4 Test/Interview
/Computer Skill Test
December 2022

SSC CGL 2022 का Syllabus
SSC CGL 2022 का Preparation tips
SSC Official Website


यह भी पढ़ें:

Rajasthan NEET 2021: Rajasthan NEET Counselling की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

Delhi Teachers University क्या है? जानें डिटेल

SSC MTS Recruitment Examination 2021 Update: मार्च में जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें डिटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here