MS Dhoni: ये धोनी का आखिरी आईपीएल है! कैप्टन कूल के इस काम ने लगा दी मुहर …

MS Dhoni: इस आईपीएल सीजन की शुरूआत से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। इस बीच कल रात कुछ ऐसा हुआ जिसने इन कयासों को और हवा देने का काम किया है।

0
16
MS Dhoni
MS Dhoni: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया।

MS Dhoni: इस आईपीएल सीजन की शुरूआत से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। इस बीच कल रात कुछ ऐसा हुआ जिसने इन कयासों को और हवा देने का काम किया है। दरअसल रविवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी द्वारा इस तरह होम ग्राउंड का चक्कर लगाना बताता है कि कुछ तो बात है। हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर ये भी कह रहे हैं कि धोनी ने ऐसा सिर्फ अपने फैंस को शुक्रिया कहने के लिए किया।

MS Dhoni: फैंस को कहा धन्यवाद

आपको बता दें, कि रविवार को हुए मुकाबले में कोलकाता की टीम ने चेन्नई को हरा दिया। वैसे तो चेन्नई प्लेऑफ में जगह बना सकती है लेकिन इसकी गांरटी नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि इसी के चलते धोनी ने मैदान का चक्कर लगाया और फैंस को धन्यवाद कहा। मैदान का चक्कर लगाते हुए धोनी अपने हाथ में रैकेट थामे हुए थे। उन्होंने फैंस की तरफ जर्सी और कुछ गेंदें फेंकी। ऐसा करना भी लोगों का आम नहीं लगा। इस मौके पर तो कई लोग धोनी का ऑटोग्राफ लेते दिखे। जिसमें खुद सुनील गावस्कर भी शामिल थे।

कल के मैच की बात की जाए तो धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। शिवम दुबे ने नॉट आउट 48 रन बनाए। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स खेलने उतरी तो नितिश राणा ने कप्तानी पारी खेली और 57 रन बनाए। साथ ही रिंकू सिंह ने भी 54 रन बनाए। जिसकी बदौलत कोलकाता की टीम 6 विकेट से मैच जीत गई। मुकाबले में रिंकू सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।

यह भी पढ़ें,

IPL में घमासान, मैच के बाद भिड़े विराट और गौतम गंभीर, जानें पूरा मामला

इंस्टाग्राम पर बजरंग दल के सपोर्ट में Wrestler Bajrang Punia ने किया पोस्‍ट, थोड़ी देर बाद किया डिलीट, जानिए क्‍यों?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here