SA vs Ind: गेंदबाजी के दौरान Jasprit Bumrah हुए चोटिल, दर्द से कराहते नजर आए, मैदान से हुए बाहर

0
340
bumrah
bumrah

SA vs Ind: Team India और South Africa के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के प्रमुख गेंदबाज Jasprit Bumrah चोटिल हो गए है। बुमराह ने अफ्रीका को पहला झटका पहले ओवर में ही दे दिया था। साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने अपने आप को चोटिल कर लिया हैं। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वापसी की। खेल शुरू होने के घंटा भर बाद ही भारतीय टीम ऑल आउट हो गई। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए।

बुमराह ने पारी के 11वें ओवर में अपने आप को चोटिल कर लिया। बुमराह का फॉलो थ्रू में ऐड़ी मुड़ गई। उसके बाद बुमराह दर्द से कराहते दिखे। रिप्ले से पहले ऐसा लग रहा था कि बुमराह को हैमस्ट्रिंग हुई है लेकिन रिप्ले के बाद यह पता चला कि तीसरे स्‍टैप बुमराह में सीधे पैर की ऐड़ी मुड़ गई है।

Jasprit Bumrah ने दिया पहला झटका

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

साउथ अफ्रीका को पहले ओवर में बड़ा झटका लग गया। बुमराह ने कप्तान डीन एल्गर को पगले ओवर के पांचवे गेंद पर ही चलता किया। डीन एल्गर 1 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद शमी ने दूसरा झटका 25 के स्कोर पर दिया। कीगन पीटरसन 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 30 के स्कोर मारक्रम और 32 के स्कोर पर वान दर दुसें भी चलते बने। अफ्रीका ने अपने शुरुआती चार विकेट 32 रनों पर गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका भारत के स्कोर से 295 रन पीछे है। 

साउथ अफ्रीका ने की थी वापसी

आज के दिन का खेल शुरू होने के बाद अफ्रीकी गेंदबाज ने भारतीय टीम पर दवाब बनाना शुरू कर दिया था। 123 के स्कोर पर केएल राहुल आउट हो गए। उसके बाद तो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। उसके बाद रहाणे ने 48 रन बनाए और चलते बने। ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया। 8 रन बनाकर ऋषभ पंत भी चलते बने। उसके बाद अश्विन 4, शार्दुल ठाकुर 4, मो. शमी 8 रन बनाकर चलते बने।

अंत में बुमराह ने कुछ शानदार शॉट खेले और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। बुमराह 14 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने 4 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए एनगिडी ने 6, रबाडा ने 3 और यान्सिन ने 1 विकेट लिए।

SA vs Ind: Lungi Ngidi ने South Africa को कराई वापसी, India ने पहली पारी में बनाए 327 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here