MS Dhoni ने IPL 2022 से पहले छोड़ी Chennai Super Kings की कप्तानी, रविंद्र जडेजा को सौंपी गई कमान

0
365

IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही MS Dhoni के फैंस को बड़ा झटका लगा है। धोनी ने Chennai Super Kings की कप्तानी छोड़ दी है। अब उनके जगह टीम का कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी गई है। धोनी इस टीम की कप्तानी 2008 से कर रहे थे। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में इस टीम को चार बार चैंपियन बनाया है।

MS Dhoni ने छोड़ी कप्तानी

रविंद्र जडेजा आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीएसके के ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस बार रविंद्र जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को इस फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्वि करते रहेंगे।”

MS Dhoni
Dhoni

धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैचों में जीत दिलाई है। इस टीम के लिए बीच में सुरेश रैना ने भी कप्तानी की थी। पिछले सीजन में धोनी ने यह संकेत दे दिया था कि उनका आगे का सफर कुछ साफ नहीं है। माही कप्तानी में इस टीम को 4 बार विजेता बना चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला जाएगा। जिसमें पहली बार जडेजा कप्तानी करते हुए दिखेंगे। अब इस टीम को आगे कैसे ले जाना है इसका भी दवाब जडेजा पर होगा।

संबंधित खबरें

Chennai Super Kings ने आईपीएल 2022 के लिए शुरू किया ट्रेनिंग कैंप, धोनी के टिप्स के बाद राजवर्धन हंगरगेकर ने जड़ा छक्का, देखें VIDEO

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here