Cricket News Updates: महिला आईपीएल जल्द होगा शुरू, 2023 से किया जाएगा आयोजन, पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

0
216

Cricket News Updates: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग शुरू करने की संभावना के बारे में कहा है कि 2023 एक पूर्ण महिला लीग शुरू करने का एक बहुत अच्छा समय होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि महिला लीग पुरुषों के आईपीएल के जितना ही बड़ा और भव्य होगा।

IND vs WI के बीच बिना दर्शकों के खेली जाएगी टी20 सीरीज

Cricket News Updates

IND vs WI: BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज में दर्शकों की एंट्री होगी या नहीं। इसको लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले बंगाल सरकार ने 75 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की इजाजत दी थी। लेकिन सौरव गांगुली के बयान के बाद फैंस में मायूसी छा गई है। वनडे सीरीज के दौरान भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं दी गई। पढ़ें विस्तार से…..

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए Andy Flower ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग

ANDY FLOWER
ANDY FLOWER

IPL 2022 में जुड़ी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच Andy Flower ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़ दिया। एंडी फ्लावर पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्लान सुल्तान्स की टीम को बीच में ही छोड़ दिया। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। इस नीलामी के लिए फ्लावर भारत में होंगे। जिम्बाब्वे के सबसे सफल क्रिकेटरों में एक एंडी फ्लावर को नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का कोच बनाया गया। पढ़ें विस्तार से…..

IND vs WI: Rohit Sharma वनडे सीरीज में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

rohit sharma
Image from social media

IND vs WI: Team India के कप्तान Rohit Sharma के पास आगामी वनडे सीरीज में स्पेशल रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित पहली बार फुलटाइम कप्तान के रूप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का मौका होगा। रोहित शर्मा इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। पढ़ें विस्तार से…..

ICC Under-19 World Cup 2022 में पाकिस्तान के कप्तान ने रचा इतिहास

PAKISTAN

ICC Under-19 World Cup 2022 में 5वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 238 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 80 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए और गेंदबाजी में पांच विकेट भी चटकाए। कासिम अकरम अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कासिम ने 63 गेंदों पर शतक बनाया। वो पाकिस्तान की ओर से अंडर-19 में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। पढ़ें विस्तार से…..

Australia ने Pakistan दौरे के लिए जारी किया शेड्यूल

austria vs pakistan

Australia की टीम अगले महीने Pakistan का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को शेड्यूल कंफर्म करते हुए कहा कि टीम इस दौरे के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 साल पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 2022 में पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। पढ़ें विस्तार से…..

ICC Under-19 World Cup 2022: कब और कहां देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड का महामुकाबला

INDIA U19

ICC Under-19 World Cup 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। एंटिगा के नॉर्थ ग्राउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शनिवार 5 फरवरी को फाइनल खेला जाना है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में इस खिताब को अपने नाम कर चुके है और अब पांचवीं खिताब पर नजर होगी। वहीं इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है। पढ़ें विस्तार से…..

Yuvraj Singh ने World Cancer Day पर शेयर किया वीडियो

yuvraj sngh
yuvraj sngh

World Cancer Day के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें युवराज सिंह की मां शबनम सिंह बता रही हैं कैंसर के इलाज के दौरान क्या-क्या हुआ था। शबनम ने बताया कि कैंसर पेशेंट का ध्यान रखने वालों को किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीज को ध्यान रखने वालों को मजबूती से पेश आना होता है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। पढ़ें विस्तार से…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here