क्रिकेट प्रशासक संस्था बीसीसीआई ने कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए नामित किया है। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘बीसीसीआई ने पद्म भूषण के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का नाम दिया है।’

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘इस फैसले को लेकर बीसीसीआई के अधिकारियों में कोई मतभेद नहीं था। सर्वसम्मति से इस साल के पद्म सम्मानों के लिए इकलौता महेंद्र सिंह धोनी का नाम भेजा गया है। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि बीसीसीआई के सदस्यों के बीच धोनी के शानदार रिकॉर्ड को लेकर कोई शक नहीं था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप और 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 का चैम्पियंस ट्रॉफी जीता है और टेस्ट क्रिकेट में भी हम नंबर वन बने। उनसे बेहतर कोई नहीं है, जिसे नामांकित किया जा सके।’

पढ़ें – 2019 विश्व कप के टीम की योजनाओं में धोनी हैं शामिल

BCCI nominated Dhoni for Padma Bhushan

आपको बता दें कि धोनी ने पिछले महीने ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे में  300 वनडे खेलने और वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बनने का रिकॉर्ड बनाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अर्द्धशतक बनाकर वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। अब वह वनडे क्रिकेट में 10000 रनों से भी ज्यादा दूर नहीं हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस मुकाम को भी पा लेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। अगर धोनी को पद्म भूषण पुरस्कार मिलता है तो वह ये अवॉर्ड पाने वाले 11वें क्रिकेटर बनेंगे। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके हैं।

पढें – धोनी पर वैसे ही भरोसा करते रहिये जैसे आप पहले करते थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here