Horoscope and Panchang: जिन जातकों का आज जन्मदिन है, उनके लिए ये साल नई उम्मीदों वाला होगा

पंचांग और राशिफल के अनुसार आज का दिन कुछ  अलग रह सकता है आने वाले समय में नया परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

0
508
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: पंचांग और राशिफल के अनुसार आज का दिन कुछ  अलग रह सकता है आने वाले समय में नया परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्च 20, 2022, रविवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया, विक्रम संवत 2079, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), फाल्गु।  द्वितीया तिथि 10:06 AM तक उपरांत तृतीया, नक्षत्र चित्रा 10:40 PM तक उपरांत स्वाति। ध्रुव योग 06:33 PM तक, उसके बाद व्याघात योग। करण गर 10:06 AM तक, बाद वणिज 09:15 PM तक, बाद विष्टि योग।जिन जातकों का आज जन्मदिन है उनके लिए ये साल नई उम्मीदों वाला होगा। आय के नए साधन बनेंगे। समाज में आपको नई सफलता मिलेगी।  इस वर्ष शादी का योग भी बना हुआ है। 

panchang new 20
Panchang

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। आज अपने खाने पीने का खास ध्यान रखें।आपको समझना होगा कि अच्छा समय नहीं रहा तो बुरा समय भी नहीं रहेगा। मन की पीड़ा से बचने या फिर कुछ चीजों को नजरंदाज करने के लिए आप खुद को पिकनिक, पार्टियों आदि में व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे।

वृष: वृष राशि के लोगों को आज कहीं से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।  आने वाला समय आपके लिए बेहतर होगा। पद और प्रतिष्ठा की बढ़ोत्तरी के पूरे योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सत्ता-सरकार में कोई अहम पद मिल सकता है।

मिथुन: इस राशि के जातकों को आज उत्तम सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जरुरी काम शाम तक निपटा लें। सप्ताह के अंत तक जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकती है।

कर्क: इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में कोई ज़रूरी प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।अपने ज़रूरी काम निपटा लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी सी मुश्किल आ सकती है।

सिंह: इस राशि के जातकों को आज व्यापार में शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। बैंक से जुड़े काम आज ही निपटने का प्रयत्न करें। 

rashi 22 feb new
Rashiphal

Horoscope: तुला: इस राशि के जातकों आज ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती हैं।  संतान पक्ष के भविष्य को लेकर चिंता बानी रह सकती है। 

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपकी मधुर बोली से आसपास के लोग खुश रहेंगे।  कोई नया प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है। 

धनु: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहत भरा रहेगा। पिछले काफी दिनों से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी।  किसी शुभचिंतक या मित्र की मदद से आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी।

rashifal new 1
Rashiphal

मकर: इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।

कुम्भ: इस राशि के जातकों की आज मन की मुराद पूरी होगी। कार्यस्थल पर अजनबी के मदद से काम पूरे होंगे। आज जीवनसाथी के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाने का योग बना है। 

मीन: इस राशि के जातकों को आज ख़ुशी की सूचना मिलेगी।  घर पर हर्ष का वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। परिजनों की नाराजगी को दूर करने में आपकी पत्नी विशेष भूमिका निभाएगी।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here