क्रिसमस के मौके पर आखिर क्‍यों दिया जाता है ‘Merry Christmas’ का संदेश ? पूरी डिटेल जानिए यहां

Christmas : जानकारी के अनुसार अंग्रेजी का मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना है। इसका साधारण अर्थ हैप्पी ही होता है। यानी मैरी का मतलब आनंदित या खुशी से है।

0
80
Christmas ki top update
Christmas

Christmas: क्रिसमस आने में पूरा एक सप्‍ताह का समय बाकि है, लेकिन तैयारियों में कोई कमी नहीं है। लिहाजा शुभकामना संदेश हों या क्रिसमस कैरोल हर कोई अपने अंदाज से इसे मनाना चाहता है।लेकिन बात जब क्रिसमस के मौके पर बधाई संदेश देने की हो तो अक्‍सर आपने लोगों को अथवा शुभकामना कार्ड पर हैप्‍पी क्रिसमस की जगह एक शब्‍द मैरी लिखा जरूर देखा होगा। क्‍या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्‍यों लिखा जाता है ? आखिर क्‍या फर्क है मेरी और हैप्‍पी क्रिसमस के बीच? आइए जानते हैं विस्‍तार से पूरी जानकारी यहां।

Merry Christmas top hindi news.
Merry Christmas.

Christmas: जानिए कहां से निकला मैरी शब्‍द?

Christmas: तकरीबन 16वीं शताब्दी में मैरी शब्द अस्तित्व में आया था। उस दौर में अंग्रेजी भाषा अपनी शुरुआती अवस्था में थी।18वीं और 19वीं शताब्दी में मैरी शब्द काफी प्रचलित हो गया। बाद में क्रिसमस के मौके पर लोग हैप्पी के अलावा लोग ज्यादातर मैरी का उपयोग करने लगे।
जानकारी के अनुसार अंग्रेजी का मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना है। इसका साधारण अर्थ हैप्पी ही होता है। यानी मैरी का मतलब आनंदित या खुशी से है। लेकिन क्रिसमसपर लोग हैप्पी की बजाय मैरी शब्द का चयन करते हैं।

इन्‍होंने भी दिलाई मैरी शब्‍द को नई पहचान- इसके साथ ही अंग्रेजी के मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने मैरी शब्द को प्रचलित किया था। उन्होंने अपनी किताब ”अ क्रिसमस कैरोल’ में मैरी शब्द का बहुत अधिक इस्‍तेमाल किया। जिसके बाद हैप्पी की बजाय क्रिसमस पर मैरी शब्द चलन में लाने लगे। हालांकि इसके पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस बोलकर ही दूसरे को शुभकामना दिया करते थे।

Christmas: इस देश में अभी भी कहते हैं ‘Merry Christmas

Merry Christmas ki hindi news.
Merry Christmas.

जानकारी के अनुसार सबसे प्रचलित बधाई का शब्‍द आज भी मैरी क्रिसमस है और ज्यादातर देशों में मैरी क्रिसमस कहकर ही एक दूसरे को शुभकामना दी जाती है। लेकिन इंग्लैंड में आज भी कई लोग हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं।हालांकि दोनों ही सही शब्द हैं। हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस का अर्थ एक ही है लेकिन अधिकतर लोगों के मैरी शब्द का इस्‍तेमाल करने से हैप्पी क्रिसमस कहना अजीब लगता पर यह गलत नहीं है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here