Horoscope and Panchang: वृषभ राशि के जातक धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं

0
469
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: आज 2 मार्च 2022, दिन बुधवार, तिथि अमावस्या, नक्षत्र शतभिषा कृष्णा पक्ष है , सूर्योदय सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर और सूर्यास्त सांय 6 बजकर 13 मिनट पर होगा आज राहु काल (Rahu kaal) दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर 1 बजकर 59 मिनट पर होगा। वृषभ (Tauras) राशि के जातक धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।

rashi 2

Horoscope: जानिये अपना राशिफल

मेष : पारिवारिक जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जीवन में नया करने के लिए सोचेंगे।
वृषभ: सरकारी कार्यों में आपको थोड़ी परेशानी होगी। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से आपको बचना चाहिये। आज धन उधार देने से बचें। बुरी संगत वाले लोगों से आपको समस्या हो सकती है। धार्मिक आयोजनों में आप शामिल हो सकते हैं।आज घर पर कलेश की स्थिति बन सकती है।
मिथुन: इस राशि के जातको को आज घुटने में दर्द की शिकायत हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानं रहें। घर की मरम्मत पर ध्यान दे। आज खुश लंबित काम भी पुरे होने की सम्भावना है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
कर्क : जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपनी भावनाओ पर संयम बनाकर रखे। अपनी तबियत का विशेष ध्यान रखे। खानपान का विशेष ध्यान दें। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है।
सिंह: आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। जॉब में आपको प्रशंसा मिलेगी। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
कन्या: इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बलबूते कामयाबी को प्राप्त कर सकते हैं। इनको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

तुला: नकारात्मक समाचार आपको मिल सकते हैं। काम का दबाव आपको परेशान करेगा। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे, बेवजह लोगो से उलझने से बचें।
वृश्चक: व्यवसाय में तरक्की के योग बने हुए हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, दूसरों की मदद कर सकेंगे। अपने भविष्य के प्रति सचेत रहेंगे। खेलकूद में कुछ करने का प्रयास करेंगे ।
धनु: छात्रों को आज ज़रूरी सूचना मिल सकती है। आपको पढाई पर ज्यादा फोकस करने की ज़रूरत है। कड़ी मेहनत से ही सफलता आपको मिलेगी । योग और ध्यान पर भी ध्यान दें।
मकर: कोर्ट के चक्कर ख़त्म होंगे दूसरों के साथ तुलना करना छोड़ दें। जीवन में सकारात्मक सोच बनाकर रखें । भगवान कृष्ण का पूजन करें। शरीर की सफाई का बेहद ध्यान दें।

kisna
Lord krishna

कुम्भ: आपके व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। योजना बनाकर काम करना उचित होगा। कुछ लोग आपको उकसाने का प्रयास करेंगे। बाहर का भोजन करने से बचें। जल्दबाज़ी में कोई काम न करें। बुरी संगत के कारण समस्या होगी।
मीन : करियर में कोई बड़ा पद मिलने का योग बना हुआ है। आने वाले समय में एक नया बदलाव आपकी सोच को बदल देगा। दूसरों को नसीहत देना छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें । महिलाओं का सम्मान करना सीखें।

सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here