Ganga Dusshera 2022: जानें कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा…

Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन मां गंगा की आरती व विधि-विधान के साथ पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

0
275
Ganga Dusshera 2022
Ganga Dusshera 2022

Ganga Dusshera 2022: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं और मां गंगा की पूजा कर अपने पापों से मुक्ति पाते हैं। इस दिन काशी, प्रयागराज, हरिद्वार आदि गंगा किनारों पर हजारों लोगों के स्नान की व्यवस्था की जाती है। इस खबर में हम आपको गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व बताएंगे।

E4TdzpJUYAUf0z3?format=jpg&name=small

Ganga Dusshera 2022: तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा 9 जून की सुबह 08 बजकर 21 मिनट से और 10 जून को सुबह 07 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं, इसका शुभ मुहूर्त 09 जून को सुबह 04 बजकर 31 मिनट से 10 जून की सुबह 04 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

E4TjbRCVcAQ8qup?format=jpg&name=small

Ganga Dusshera की कहानी

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा भगीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष दिलाने के लिए मां गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कठिन तप भी किया, जिससे खुश होकर मां गंगा धरती पर आने के लिए राजी हो गईं। लेकिन उनकी तेज धारा से पूरी धरती डूब जाती इसलिए उन्होंने पहले भगीरथ के कमंडल में प्रवेश किया और फिर भगवान शिव की जटाओं से होते हुए धरती पर आईं।

इसके बाद मां गंगा की पवित्रता से राजा भगीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त हो गया। इसके बाद से गंगा हमेशा के लिए धरती पर बहने लगीं और मनुष्यों को मोक्ष प्राप्त होने लगा।

Ganga Dusshera 2022: पूजा विधि

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करें।
  • अगर आप गंगा नदी स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें।
  • स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इसके साथ ही गंगा मां को फूल, सिंदूर आदि अर्पित करने के साथ दीपदान करें।
  • अंत में गंगा जी के मंत्रों का जाप कर लें।

संबंधित खबरें:

Gayatri Jayanti 2022: वेदों की जननी ‘गायत्री देवी’ की जयंती पर करें ये काम, खुलेंगे वैभव के सभी द्वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here