देशभर में ईद का जश्न, दिल्ली-मुंबई की मस्जिदों में उमड़े नमाजी, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0
140
Eid ul Fitr 2023
Eid ul Fitr 2023

Eid ul Fitr 2023: ईद का त्योहार पूरी दुनिया में आज यानी 22 अप्रैल को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस दिन लोग सुख-समृद्धि और शांति से यह पर्व मनाते हैं और दुआएं मांगते हैं। यह मुस्मिल लोगों का प्रमुख त्योहार है। ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं। इसकी शुरुआत सुबह की नमाज पढ़कर की जाती है।

Eid ul Fitr 2023
Eid ul Fitr 2023

रमजान की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी और आज यानी 22 अप्रैल को ईद उल फितर मनाई जा रही है। इस्लाम में ऐसी मान्यता है कि रमजान के पाक महीने में रोजे रखने से और नमाज अदा करने से अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है। इस्लाम धर्म के अनुयायी के मुताबिक रमजान के पाक महीने में सच्चे दिल से रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं। रोजे रखने के लिए और शक्ति देने के लिए सभी अल्लाह का शुक्रिया करते हैं। सुबह उठकर खास नमाज पढ़ी जाती है। साथ ही दोस्तों रिश्तेदारों को ईद की बधाई दी जाती है। इसे ही ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है।

Eid ul Fitr 2023: पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई

Eid ul Fitr 2023: इस खास मौके पर दिल्ली, भोपाल, लखनऊ तथा अन्य कई शहरों में ईद बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जा रही है। इस मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद के साथ अन्य कई मस्जिदों में जुटे नमाजियों ने ईद मुबारक मौके पर नमाज अदा की और एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अद्भुत स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक! । इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईद की मुबारकबाद दी और ट्वीट कर लिखा कि सभी को ईद मुबारक! यह शुभ त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए।

Eid ul Fitr 2023
Eid ul Fitr 2023

Eid ul Fitr 2023: बिहार सहित इन जगहों पर भी दिखी ईद की धूम

Eid ul Fitr 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पहुंचे जहां लोगों ने नमाज़ अदा की। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।” इसके अलावा ईद-उल-फितर के मौके पर भोपाल के ईदगाह में भी लोगों ने नमाज अदा की। महाराष्ट्र के मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा कर ईद का जश्न मनाया। इसके साथ ही दिल्ली के जामा मस्जिद में भी हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एकत्रित हुए।

संबंधित खबरें…

“एक महीने की ट्रेनिंग और पांच सौ गोलियां,ये गोडसे के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं”, अतीक हत्याकांड पर बोले ओवैसी

Surya Grahan 2023: लग गया साल का पहला सूर्यग्रहण, दुनिया के कई भागों में दिखा नजारा, जानिए सूतक की पूरी जानकारी यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here