Surya Grahan 2023: लग गया साल का पहला सूर्यग्रहण, दुनिया के कई भागों में दिखा नजारा, जानिए सूतक की पूरी जानकारी यहां

Surya Grahan 2023: जानकारी के अनुसार सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसका कोई खासा असर भी देश पर नहीं पड़ेगा।

0
162
Surya Grahan 2023 top news
Surya Grahan 2023 top news

Surya Grahan 2023: इस साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 23 यानी आज लग चुका है। यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। मालूम हो कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्‍वी के बीच आ जाता है तो यही खगोलीय घटना सूर्यग्रहण कहलाती है।हालांकि इस ग्रहण को लेकर कई प्रकार के संशय बने हुए हैं। इसमें यही पहला है कि ग्रहण भारत में दिखाई देगा कि नहीं। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण के बारे में विस्‍तार से।

Surya Grahan 2023 ki news
Solar Eclipse 2023.

Surya Grahan 2023: जानिए सूर्यग्रहण का समय

Surya Grahan 2023: इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण गुरुवार यानी 20 अप्रैल 23 को लगेगा। ग्रहण सुबह 7.04 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12.29 मिनट पर समाप्‍त होगा।

Surya Grahan 2023: भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण

Surya Grahan 2023: जानकारी के अनुसार सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसका कोई खासा असर भी देश पर नहीं पड़ेगा। सूर्यग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, न्‍यूजीलैंड, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर नजर आएगा।

Surya Grahan 2023: सूतक काल मान्‍य होगा या नहीं ?

Surya Grahan 2023:हिंदू शास्‍त्रों के अनुसार अक्‍सर सूर्यग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस काल में पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। भगवान की मूर्तियों को भी स्‍पर्श नहीं किया जाता है।सूतक काल तभी मान्‍य होता है जब ग्रहण दृश्‍यमान हो। चूंकि ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा।

Surya Grahan 2023: यहां जानिए कंकणाकृति सूर्यग्रहण क्‍या है?

Surya Grahan 2023: आगामी 20 अप्रैल को सूर्यग्रहण कंकणाकृति सूर्यग्रहण है। इसे वलयाकार सूर्यग्रहण भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा धरती से काफी दूर होते हुए पृथ्‍वी और सूर्य के मध्‍य आ जाता है, तो कंकणाकृति या वलयाकार सूर्यग्रहण दिखता है। इसमें चंद्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से ढक नहीं पाता और धरती से देखने पर सूर्य का बाहरी आवरण किसी कंगन की तरह नजर आता है।कंगन के समान चमकने वाले वलयाकार सूर्यग्रहण को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here