Punjab Election Result 2022 Live Updates: भदौड़ से चन्नी हारे, AAP की 92 सीटों पर बढ़त

0
733
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब में मतगणना शुरू होने के बाद शुरूआती रुझान आ गया है। रुझान के मुताबिक आम आदमी पार्टी 92 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 18 सीट, बीजेपी+ 2 सीट, अकाली+6 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि इस बार के चुनाव को 2024 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। मतगणना से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ:-

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पांच बार के मुख्यमंत्री Parkash Singh Badal चुनाव हारे

पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुदियां से हार गए हैं। अपने गृह क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ रहे बादल को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खुदियां ने 11,357 मतों के अंतर से हराया है। बता दें कि लंबी विधानसभा क्षेत्र मुक्तसर जिले के अंतर्गत आता है।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: भदौड़ से चन्नी हारे

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके से 27,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पीछे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ विधानसभा में 22,843 वोटों से और चमकौर साहिब विधानसभा में 2671 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

मोगा के मौजूदा विधायक चौथे स्थान पर पीछे; बैंस भाइ भी चल रहे हैं पीछे

  • 12 राउंड के बाद मोगा के मौजूदा विधायक डॉ हरजोत कमल 3,940 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। कमल ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था। इस बीच, मोगा से आप की डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा आगे चल रही हैं और कांग्रेस की मालविका सूद 15,000 से अधिक मतों से दूसरे स्थान पर हैं।
  • दोनों भाई विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस क्रमश: आत्म नगर और लुधियाना दक्षिण में अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। आप दोनों सीटों पर आगे चल रही है।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: चुनाव परिणामों पर सिद्धू का पहला ट्वीट

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करते हुए ट्विटर पर एक संदेश साझा किया है।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: हार के करीब सिद्धू, मजीठिया

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करियर की पहली हार के बेहद करीब हैं। दोनों नेता अमृतसर पूर्व में आप की जीवन ज्योत कौर से पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: प्रकाश सिंह बादल लांबी से पीछे

11 बार के विधायक प्रकाश सिंह बादल 5वें राउंड के बाद लांबी में आप के नौसिखिए उम्मीदवार गुरमीत खुददियां से 5,000 से अधिक मतों से पीछे हैं।

जनता ने साबित कर दिया कि केजरीवाल एक शिक्षक वादी है: Raghav Chadha

आप की पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं… अन्य सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा,लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक ‘शिक्षक-वादी’ हैं।

download 26 1
Raghav Chadha
  • बलुआना में बीजेपी आगे, कादियान में बाजवा फिर शीर्ष पर
  • ️पांचवीं मतगणना के बाद आप के डॉ विजय सिंगला मानसा निर्वाचन क्षेत्र से 23,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं
  • फाजिल्का जिले के बलुआना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की वंदना सांगवान 1,500 से अधिक मतों से आगे हैं। यहां आप के अमनदीप मुसाफिर पीछे चल रहे हैं
  • राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कादियान में 430 मतों के मामूली अंतर से वापसी की है।
  • अमरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से आप के जसवंत सिंह गज्जनमाजरा 5,000 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर शिअद अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान हैं
  • Punjab Election Result 2022 Live Updates: संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। बादल भी पीछे
  • ️2 राउंड की मतगणना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सीएम फेस बलबीर सिंह राजेवाल समराला से 713 वोटों के साथ 5वें नंबर पर हैं।
  • लांबी में अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल तीन राउंड की मतगणना के बाद 4,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
  • वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा अर्बन से तीसरे राउंड के बाद 14,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि आप के जगरूप गिल सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • गैंगस्टर से एक्टिविस्ट बने लाखा सिधाना, जिन्हें संयुक्त समाज मोर्चा ने टिकट दिया था, मौर में दूसरे नंबर पर हैं।

AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी: राघव चड्ढा

AAP के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने रुझान के बाद कहा कि लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी।

  • पंजाब: संगरूर में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के आवास के बाहर लोग जश्न मनाते हुए। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है।
  • रुझान सामने आते ही आम आदमी पार्टी कार्यालय दिल्ली में जश्न शुरू…

Punjab Election Result 2022 Live Updates: डाक मतों की गिनती के बाद चन्नी आगे, अमरिंदर पीछे

पंजाब के डाक मतों की गिनती के कुछ शुरुआती रुझान इस प्रकार हैं।

  • सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर से आगे
  • पटियाला में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे
  • आप उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली अमरिंदर के पॉकेट बोरो पटियाला अर्बन से आगे चल रहे हैं
  • फाजिल्का से भाजपा प्रत्याशी सुरजीत कुमार ज्ञानी आगे चल रहे हैं
  • मुकेरियां (जिला होशीरपुर) में शिअद प्रत्याशी सरबजोत सिंह सबी आगे चल रहे हैं
  • Punjab Election Result 2022 Live Updates: शुरूआती रुझानों में से एक में, शिरोमणि अकाली दल बादल के अमरपाल सिंह बोनी अजनाला निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। इस बीच, पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। उन्हें शिअद के बड़े नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu
  • पाठक कृप्या ध्यान दें कि मतगणना के पहले घंटे में जो रुझान दिखाई देते हैं, वे पूरी तरह से डाक मतों पर आधारित होते हैं।
  • Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी दो सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़े हैं। शुरुआती रुझानों में चन्‍नी चमकौर साहिब सीट से आगे चल रहे हैं। राज्‍य में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।
  • Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में माथा टेका है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।
download 23 3
AAP के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान
  • Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है और जलेबियां बनाई जा रही हैं।
download 24 2
भगवंत मान के घर में जलेबियां बनाई जा रही हैं।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होने से पहले अमृतसर मतगणना केंद्र की तस्वीर।

download 22 1
Counting centre set up in Amritsar

Punjab Election Result 2022 Live Updates: मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने बताया कि मतगणा 8 बजे शुरू होगी। अधिकारियों को 3-4 चरण की ट्रेनिंग दी गई है। वोटर हेल्पलाइन एप पर निर्वाचन आयोग से जैसे-जैसे अनुमति मिलती रहेगी मीडिया के लिए डाटा जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान हुआ है। गोवा और उत्तराखंड में मतदाताओं ने 14 फरवरी को एक ही चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान संपन्न हुआ। वहीं पंजाब में 20 फरवरी को एकल चरण में मतदान हुआ।

download 21 3
Punjab Election Result 2022 Live Updates

पिछले चुनाव के नतीजे

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 4 फरवरी 2017 को पंजाब में विधानसभा चुनाव आयोजित किया गया था। मतों की गिनती 11 मार्च 2017 को की गई थी। सत्तारूढ़ चुनाव पूर्व गठबंधन था जिसमें राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी शामिल थे और इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया था। 2017 में 77.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन और नवागंतुक आम आदमी पार्टी को हराया था।

Amarinder Singh
Punjab Election Result 2022 Live Updates: Amarinder Singh

2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी। कांग्रेस ने 117 विधानसभा सीटों में से 77 पर जीत हासिल की थी। राज्य में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही आप ने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा-शिअद गठबंधन 18 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बता दें कि 2022 के चुनाव में भाजपा कांग्रेस से अलग हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन में है।

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 8 बजे सुबह से शुरू हो गई है। 16वें पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों के लिए बहुकोणीय मुकाबले में 1,304 उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम और पोस्टल बैलेट में बंद है, जिसकी गिणती हो रही है। बता दें कि पंजाब में मतगणना के लिए कुल 66 केंद्र बनाए गए हैं। देश के लगभग सभी मुख्य टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को पंजाब में बढ़त मिल रही है।

इन उम्मीदवारों पर रहेगी नजर

कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह

शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल

नवजोत सिंह सिद्धू

संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से चुनाव लड़ रहे किसान नेता एडोवेकट प्रेम सिंह भंगू

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here