Megaraptor Dinosaurs: 33 फीट लंबे डायनासोर की प्रजाति की हुई खोज, 70 मिलियन साल पहले के मिले अवशेष

Megaraptor Dinosaurs: Buenos Aires से 1,677 मील दूर El Calafate में Megaraptor Dinosaurs की खोड की गई है। बताया जा रहा है कि यह अब तक पाए जाने वाले जीवों में सबसे विश्लकाय जीव है।

0
293
Megaraptor Dinosaurs
Megaraptor Dinosaurs

Megaraptor Dinosaurs: अपने नुकीले पंजे और फुर्तीली हरकतों के लिए Raptors को डायनासोर की सबसे क्रूर प्रजाति माना जाता है। अब, वैज्ञानिकों ने मेगारैप्टर की एक नई प्रजाति के अवशेषों की खोज की है, जिसकी लंबाई 33 फीट और वजन लगभग पांच टन है। National Council For Scientific And Technical Research के शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति का नाम Maip Macrothorax रखा है और इनका मानना है कि यह अब तक पाया गया सबसे बड़ा मेगारैप्टर है।

DpT2scFUcAEUsSb?format=jpg&name=medium

9-10 मीटर लंबे Megaraptor Dinosaurs की हुई खोज

हालांकि Maip Macrothrox के अवशेषों की खोज Buenos Aires से 1,677 मील दूर El Calafate में वैश्विक महामारी फैलने से कुछ दिन पहले ही की जा चुकी थी। अवशेष इकट्ठा करने वाली टीम के अध्यक्ष Fernando Novas ने कहा, ‘हमारे साथ-साथ मेप ने भी वैश्विक महामारी को हराया है।” साथ ही उन्होंने हड्डियों के अवशेषों का विश्लेषण करने के बाद बताया कि मैप 30-33 फीट (9-10 मीटर) लंबा था और इसका वजन लगभग पांच टन था जो एक गैंडे से लगभग दोगुना होता है।

FHLc66oXsAEas5z?format=jpg&name=small

Megaraptor Dinosaurs को नहीं कहा जा सकता खूंखार

अवशेषों के अध्ययन करने वाले पहले विशेषज्ञ Mauro Aranciaga Rolando ने कहा कि मेप के हड्डियों के ढांचे की वजह से हमें मेगारेप्टर ढांचों को समझने में आसानी हुई है। साथ ही Rolando का कहना है कि उनकी हड्डियां ठोस नहीं थीं, बल्कि उनमें आंतरिक रिक्तियां थीं जो उन्हें बहुत हल्का बनाती थीं। इन्हें खूंखार जानवरों में नहीं गिना जा सकता है। मेप की एक लंबी पूंछ थी और इसकी टांगे भी काफी लंबी थीं, साथ ही 13.7 इंच लंबे विशाल पंजे थे जो इसके मुख्य हथियार के रूप में काम करते होंगे।

FMJmVR6XIAcMzmW?format=jpg&name=small

Neuquen में पहले हो चुकी है Megaraptor Dinosaurs की खोज

ऑस्ट्रेलिया, जापान और थाईलैंड की खोजों के साथ, पहले Megaraptor Dinosaurs 1996 में अर्जेंटीना के Neuquen में भी पाए गए थे। Mr. Novas ने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली था की Neuquen में पहले मेगारेप्टर की खोज मैंने की लेकिन यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था क्योंकि यह एक बहुत बड़ा मांसाहारी जीव था, जिसके पंजे लगभग चालीस सेंटीमीटर लंबे थे। यह एक ऐसा जीव था जो पहले कभी नहीं देखा गया था।” इस मेगारेप्टर की अन्य छोटी प्रजातियां बाद में ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों में पाई गई थी। फिर इसके बाद Patagonia के अन्य क्षेत्रों में भी यह पाए गए थे।

DpT2scEUcAAtwbY?format=jpg&name=medium

गर्म पारिस्थितिकी तंत्र में रहते थे Megaraptor Dinosaurs

Megaraptor Dinosaurs की खोज करने वाले टीम के अध्यक्ष El Calafate का कहना है कि वह क्षेत्र जहां मेप पाया गया था, वह आज से 70 मिलियन वर्ष पहले बहुत अलग क्षेत्र था। इस क्षेत्र को लेकर Mr. Novas का कहना है कि यह एक गर्म पारिस्थितिकी तंत्र था। उन्होंने कहा यहां ‘जलीय और स्थलीय घोंघे और विभिन्न जीव जैसे मेंढक, कछुए, मछली, छोटे पक्षी और स्तनधारी थे। अलग-अलग प्रजाति के पौधे थे, यह लगभग एक जंगल था जिसमें कई पोखर, झीलें और नदियां थी।

कई डाटा एकत्र करना बाकी

मेगारैप्टर को लेकर Ronaldo का कहना है ‘मेगारैप्टर्स काफी रहस्यपूर्ण शिकारी हैं, हालांकि मेप ने हमें कई ऐसे सिरों को जोड़ने में मदद की है जो अधूरे थे। अभी इनके मांसाहारी डायनासोर के साथ संबंध, उनके शिकार व्यवहार के पहलुओं को स्पष्ट किया जाना बाकी है, जैसे उनका पसंदीदा शिकार क्या रहा होगा आदि। मेगाराप्टर्स के बारे में अधिक डेटा एकत्र करने की उम्मीद करते हुए टीम अब साइट पर फिर से जाने की योजना बना रही है।”

संबंधित खबरें:

Earth Day: हमेशा से फिल्मी जगत का रहा है प्रकृति से नाता, इन फिल्मों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी से टकराएगा G2-Level Solar Storm; जानें किन चीजों पर होगा असर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here