IAS Athar Aamir Khan की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, लड़कियों ने शादी के लिए किया प्रपोज

IAS Athar Aamir Khan की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को देक लड़कियां क्रेजी हो चुकी है। कोई उन्हें अपना क्रश बता रही है तो कोई उन्हे शादी के लिए प्रपोज कर रही है।

0
929
IAS Athar Aamir Khan
IAS Athar Aamir Khan

IAS Athar Aamir Khan: सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीजें वायरल हो जाएं इस बात का कोई अंदाजा नहीं है। आजकल तो स्टार सेलिब्रिटी के साथ-साथ IAS, IPS और कई UPSC टॉपर्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में 2015 बैच की आईएएस ऑफिसर टीना डाबी ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा था। दरअसल, IAS टीना डाबी ने बैच 2013 के IAS ऑफिसर के साथ सगाई की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये उनकी दूसरी शादी है।

https://www.instagram.com/p/CYPL5PFBZKO/

इसी बीच 2015 बैच के ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल करने वाले और टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Athar Aamir के हैंडसम लुक देख क्रेजी हुईं लड़कियां

अतहर आमिर के सोशल मीडिया पर उनके लुक्स और प्रोफेशन की वजह से फॉलोअर्स की कमी नही हैं। अतहर के इंस्टाग्राम पर लगभग 6 लाख फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर भी अतहर की अच्छी खासी, तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक फैन फॉलोइंग हैं। 13 अप्रैल को आईएएस अतहर आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://www.instagram.com/p/CcQTG4IPLMd/

लड़कियां शादी के लिए कर रहीं प्रपोज

Athar Aamir के इस फोटो के वायरल होते ही लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। इनके कमेंट सेक्शन में लड़कियों ने इन्हें शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया है। वहीं कुछ लड़कों के काफी मजाकिया कमेंट्स भी दिख रहे हैं। दरअसल, सैकड़ों लड़कियों ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी भेजे हैं और अपने प्यार का इजहार भी किया है। कई लड़कियों ने उन्हें अपना क्रश बताया है और यह भी लिखा है कि कोई इतना हैंडसम कैसे हो सकता है। 

https://www.instagram.com/p/CbcopZDv_LL/

IAS Athar Aamir जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से आते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो UPSC की पढ़ाई करने के लिए हर हफ्ते हिमाचल प्रदेश से दिल्ली आते थे। जब कश्मीर में हालात खराब थे तब मुश्किल हालातों में भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी थी।

https://www.instagram.com/p/CbZ6xfkPWfk/

Athar Aamir को अपने काम के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। Smart City Award 2022 में एक इवेंट के दौरान उनके नेतृत्व वाली श्रीनगर स्मार्ट सिटी के लिए Best City Leader Of The Year का अवॉर्ड मिला है।

https://www.instagram.com/p/CZEqGN1Pq1b/

इससे पहले सोशल सर्विस से जुड़े काम के लिए साल 2020 में IIT मंडी की तरफ से उन्हें Young Achiever Award 2022 से नवाजा भी गया था। साल 2019 में भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने लोकसभा चुनाव 2019 के सफल आयोजन के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

संबंधित खबरें:

IAS Tina Dabi करने जा रही हैं IAS Prdeep Gawande से शादी, इन तस्वीरों में देखकर जानें इनका Lifestyle

UPSC Topper IAS Tina Dabi ने क्यों लिया अपने पहले पति Athar Khan से तलाक?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here