Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की ऐसे करें पूजा, होगी विशेष कृपा

0
240
Akshaya Tritiya 2023
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya 2022: भारत में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस पावन पर्व का दिन मांगलिक कार्यों के बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही सोना-चांदी ,प्रॉपर्टी और वाहन आदि खरीदने के लिए शुभ अवसर माना जाता है। चूंकि हिन्दू धर्म में सोने की धातु को समृद्धि और सौभाग्य का प्रातीक माना जाता है। इसलिए इस दिन सोना खरीदने का मतलब है आपके जीवन में पूरे साल सुख-समृद्धि और धन में बढ़ोतरी होती रहेगी।

gold
Akshaya Tritiya 202

Akshaya Tritiya 2022: मां लक्ष्मी के पूजन की विधि और शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी सुख- समृद्धि की देवी के रूप में जानी जाती हैं। माता लक्ष्मी के पूजन में विधि-विधान का खास ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।

akshaya
Akshaya Tritiya 202

सभी को आज के दिन पूजा से पहले अपने सारे कामों को खत्म कर स्नान करना चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पूजा की तैयारी करें। सबसे पहले पूजा के स्थान को अच्छे से साफ कर लें। फिर वहां एक चौकी बनाएं और लाल या पीले कपड़े को चौकी पर बिछाएं।

अब चौकी पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा विराजित करें। इसके बाद भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते और पीले फूल चढ़ाएं और मां लक्ष्मी को गुलाब या कमल के फूल चढ़ाएं। साथ ही घी का दीपक, धूप जलाएं । अखिरी में प्रसाद के तौर पर सत्तू, ककड़ी,भीगे चने की दाल का भोग लगाएं, और साथ ही किसी मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं।

god
Akshaya Tritiya 202


मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा के बाद लक्ष्मी चलीसा पढ़ें और आरती कर लें। अंत में माता से प्रर्थाना करते हुए अपने जीवन की मंगलकामना करें। अक्षय तृतीया के दिन ब्राह्मणों को भोज कराना और गरीबों को दान देने से ईश्वर की विशेष कृपा होती है। आज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 3 मई प्रात काल 05:39 बजे से लेकर दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा।

संबंधित खबरें:

Eid 2022: ईद पर गुलाबी फिरनी और मीठी सेवइयां की मिठास से करें अजीजों की दावत, दिल कह उठेगा वाह!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here