Independence Day 2023: आजादी का जश्‍न मनाने के लिए फॉलो करें ये आउटफिट आइडियाज, दिखेंगे बेहद स्टाइलिश

Independence Day 2023: 15 अगस्त के इस ओकेजन पर आप भी परफेक्ट दिखना चाहते हैं, तो ऐसे में आप यहां दिए गए इन स्टाइलिंग टिप्स को अपना सकते हैं...

0
56
Independence Day 2023 Outfits
Independence Day 2023 Outfits

Independence Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी देशभर में आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। यही वजह है कि हम सन् 1947 के बाद से हर साल ये जश्न मनाते आ रहे हैं। 15 अगस्त के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। महिलाओं की बात करें तो वे भारतीय परिधान कभी भी पहन सकती हैं, लेकिन पुरूषों के लिए ऑफिस या कॉलेज में कुर्ता धोती या पजामा आदि पहनना ऐसे खास मौकों पर ही हो पाता है।

हर किसी को इस दिन खास आउटफिट पहनने का चाव होता है। इस ओकेजन पर आप भी परफेक्ट दिखना चाहते हैं और खुद को भी तिरंगे के रंगों में स्टाइल करना पसंद करते हैं, तो ऐसे में आप यहां दिए गए इन स्टाइलिंग टिप्स को अपना सकते हैं जो कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगी…

FotoJet 2023 08 14T143759.168
Independence Day 2023

Independence Day 2023: एथनिक को दें तवज्जो

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आपके ऑफिस, कॉलेज या सोसाइटी में कुछ कार्यक्रम हो रहा है तो आप एथनिक वियर पहन कर जा सकते हैं। लड़के कुर्ता और पायजामा या फिर कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं। वहीं लड़कियां सूट या साड़ी पहन कर दफ्तर जा सकती हैं।

रंगों का रखें ख्याल

आपको इस दिन अपना आउटफिट चूज करते हुए रंगों का विशेष ख्याल रखना होगा। व्हाइट या ऑफ व्हाइट ड्रेस के साथ कुछ एक्सेसरीज स्कार्फ, स्टोल या कंगन जैसे सामान से केसरिया, सफेद और हरे रंग का मिश्रण जोड़ें। आप अपनी देशभक्ति की भावना के लिए तिरंगे वाले ब्रोच या पिन भी दिखा सकते हैं।

FotoJet 2023 08 14T162624.611
Image Source: Instagram

अपने लुक के साथ करें एक्‍सपेरिमेंट

आप स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ट्रेडिशनल अटायर को ट्राई करें। रंग बिरंगी धोती के साथ कॉन्‍ट्रास्‍ट कलर का कुर्ता पहन सकते हैं। आप चाहें तो इसके साथ ब्‍लैक बूट भी ट्राई कर सकते हैं और अपने लुक के साथ एक्‍सपेरिमेंट कर सकते हैं।

तिरंगा एक्सेसरीज लगाएं

इस दिन पर खास दिखने के लिए जिस तरह महिलाएं तिरंगा चूडि़यां, दुपट्टे आदि स्‍टाइल करती हैं उस तरह आप अपने किसी भी ड्रेस के साथ तिरंगा कफ लिंक, लेबल पिन, बैंड आदि का इस्तेमाल करें। आप इसे शर्ट या कुर्ता दोनों के साथ लगा सकते हैं।

लड़कों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन

लड़के व्हाइट कलर का कुर्ता वियर कर सकते हैं। इसके साथ आप जींस या फिर पजामा भी पेयर कर सकते हैं। सफेद रंग को शांति, पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। आप चिकनकारी या कॉटन में भी व्हाइट कुर्ता पहन सकते हैं।

Feature photo 1
Image Source: Freepik

अगर आप धोती कुर्ता कैरी नहीं कर पाते हैं तो या आपके पास नहीं है तो आप अपने फॉर्मल ड्रेस के साथ नेहरू कॉलर या चाइनीज कॉलर वाले हाफ जैकेट को मैच करें। यकीन मानिए, ये जितना शानदार कुर्ते के साथ लगता है, आपके शर्ट के साथ भी ये काफी अच्‍छा जाएगा। आप कॉटन या लिनिन का कंफर्टेबल जैकट ट्राई करें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here