Plastic Side Effects: अगर आप भी बचे खाने को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में करते हैं स्टोर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

Plastic Container Side Effects: रिसर्च के मुताबिक, प्लास्टिक के बर्तन को समय के साथ बदलते भी रहना चाहिए क्योंकि इनका बार-बार इस्तेमाल और इन्हें धोने से इनके अंदर जो केमिकल मौजूद होते हैं वो खाने के साथ शरीर तक पहुंच जाते हैं और खाना ही नहीं सेहत भी खराब कर सकते हैं।

0
84
Plastic Container Side Effects: अगर आप भी बचे खाने को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में करते हैं स्टोर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…
Plastic Container Side Effects: अगर आप भी बचे खाने को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में करते हैं स्टोर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

Plastic Side Effects: प्लास्टिक हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है और आजकल हर जगह जगह इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। घरों में तो प्लास्टिक के बर्तन तक में लोग खाना भी खाते हैं। अक्सर आप ने यह देखा होगा कि कुछ लोग तो प्लास्टिक के बर्तन (Plastic Side Effects) में बचे खाने को स्टोर करते हैं। आमतौर पर प्लास्टिक के बतर्न माइक्रेवेव और ओवन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसके बुरे साइड इफेक्ट्स सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

कई लोग ऐसे हैं जो दिन के बचे हुए खाने को फ्रिज में रखने को सही मानते है और वे इसे हर रोज करते हैं। लेकिन एक्सपर्टस के मुताबिक, इसे गलत माना गया है और बताया गया है कि ऐसे किसी भी प्लास्टिक के बर्तन (Plastic Container Side Effects) को इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक होता है और वे लोगों से इससे बचने की सलाह देते हैं। यही नहीं वे कुछ अलग तरीके के प्लास्टिक के बर्तन को इस्तेमाल करने की बात कहते है। ऐसे में आइए जानते है कि इस पर उनका क्या कहना है।

Plastic Side Effects
Plastic Side Effects

Plastic Container Side Effects: प्लास्टिक के बर्तन में भूवकर नहीं रखें

एक्सपर्ट के मुताबिक, बचे हुए खाने को किसी भी प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इन बर्तनों में खाना पकाना, गर्म करना या फ्रिज में स्टोर करना भी सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए इससे परहेज करना चाहिए।

प्लास्टिक के बर्तनों के जगह इनका कर सकते है इस्तेमाल

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह जानते हुए भी कि प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक है अगर लोग फिर भी प्लास्टिक के बर्तन को यूज करना चाहते है तो कुछ खास किस्म के प्लास्टिक के बर्तन ही खरीदने चाहिए। पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट प्लास्टिक कंटेनर का यूज बाकियों से बेहतर होता है। ये आम प्लास्टिक के बर्तन से काफी अलग होते हैं और यह हेल्थ के लिए भी अच्छा है।

Plastic Side Effects
Plastic Side Effects

Plastic Side Effects: समय के साथ बदलते रहें प्लास्टिक के बर्तन

रिसर्च के मुताबिक, प्लास्टिक के बर्तन को समय के साथ बदलते भी रहना चाहिए क्योंकि इनका बार-बार इस्तेमाल और इन्हें धोने से इनके अंदर जो केमिकल मौजूद होते हैं वो खाने के साथ शरीर तक पहुंच जाते हैं और खाना ही नहीं सेहत भी खराब कर सकते हैं। इसलिए इन बर्तनों को समय के साथ बदल भी देना चाहिए। इस हालत में आप इन बर्तनों को बदल लें या फिर इन्हें फेंक दें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और Open in app सूचनाए सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। APN Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

यह भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here