Healthy Tips: करी पत्ता छूमंतर करेगा इन बिमारियों को, आजमा कर देखें

आपको पता है करी पत्ता सुबह-सुबह चबाने पर शरीर की कई बिमारियां दूर हो सकती है। रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है।

0
267
Healthy Tips
Healthy Tips: करी पत्ता छूमंतर करेगा इन बिमारियों को

Healthy Tips: करी पत्ता यूं तो आपने सांबर और तड़के में खाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है इसे सुबह-सुबह चबाने पर शरीर की कई बिमारियां दूर हो सकती है। रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। करी पत्ते से किसी भी खाने का टेस्ट बेहतर किया जा सकता है। करी पत्ते की खास बात ये है कि आप इसे घर पर भी लगा सकती हैं। आज हम आपको करी पत्ता के गजब के फायदे बताने जा रहे हैं।

Healthy Tips: करी पत्ता खाने के फायदे

बालों के लिए

आपने देखा होगा साउथ इंडियन लोगों के बाल काफी घने और लंबे हाते है इसका कारण करी पत्ता ही है। साउथ के लोग हर एक डिश में करी पत्ते का उपयोग करते है। करी पत्ते में विटामिन सी, फोस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और निकोटिन की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है। इसलिए इसके सेवन से आपके बाल काले, घने और सुंदर होंगे।

Healthy Tips
Healthy Tips

पाचन में मददगार

करी पत्ता पाचन में मदद करता है। इसे खाली पेट खाने पर पेट में जलन, ब्लोटिंग, जी मिचलाना और पेट में गुड़गुड़ होने की दिक्कत नहीं होती।

डायबिटीज में मददगार

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर करी पत्ते (Curry Leaves) चबाने की सलाह दी जाती है। इनमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है।

Kari patta 1
Healthy Tips

वजन घटाने में मदद

करी पत्ता वजन घटाने (Weight Loss) में सहायक है। आप इसे सीधा खा भी सकते हैं या पीसकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इससे आसानी से वजन को कम किया जा सकता है। बढ़ते वजन से तंग आ गए हैं तो, सुबह करी पत्ते का सेवन करना न भूलें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहेगा बल्कि आपको नींद भी अच्छी आएगी। 

यह भी पढ़ें:

Denim wear tips: डेनिम जींस को धुलते समय इन बात का रखें ध्यान, चमक रहेगी बरकरार

White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स झट से पाएंगे छुटकारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here