इस गर्मी बच्चों को खिलाएं कच्चे आम की Mango Jelly, बनाना है बेहद आसान, यहां जानें रेसिपी

0
147
Mango Jelly Recipe
Mango Jelly Recipe

Mango Jelly Recipe:आम का सीजन चल रहा है और ज्यादातर बच्चों को यह फल पसंद भी होता है। बच्चे आम को बड़े ही चाव से खाते हैं। आम से हम मैंगो शेक, जूस या फिर आइसक्रम भी बना सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को आम पापड़, आम की जेली भी काफी पसंद आती है। हालांकि आप घर पर भी बच्चों को आम की डिश बना कर खिला सकते हैं।

Mango Jelly Recipe
Mango Jelly Recipe

घर पर बनी आम की डिश बच्चों को काफी पंसद भी आएगी और यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगी। बच्चों के लिए आप घर पर मैंगो जेली बना सकते हैं। ये स्वादिष्ठ और हेल्दी होती है। कच्चे आम से हम कई तरह की रेसिपी बना सकते हैं। इसी में से एक है आम की जेली।

Mango Jelly Recipe: आम की जेली बनाने के लिए सामग्री

  • चार से पांच कच्चे आम
  • दो से तीन बड़े चम्मच चीनी
  • एक बड़ा चम्मच फूड कलर
  • आधा कप नारियल का दूध
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • काला नमक स्वादानुसार

Mango Jelly Recipe: इस तरह से बनाएं आम की जेली

Mango Jelly Recipe: आम की जेली बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा आम लें। उसे छिल कर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद इन्हें पानी से साफ कर एक बाउल में अलग रख दें। इसमें आप स्वादानुसार काला नमक और खाने वाला रंग मिलांए। आप इसमें अपनी पसंद का फ्लेवर मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके धूप में रख दें। कम से कम इसे आधे घंटे के लिए रखें।

Mango Jelly Recipe
Mango Jelly Recipe

अब गैस पर एक पैन रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से इसे गर्म कर लें। अब इस तेल में कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छे से पकाएं। 5 से 10 मिनट तक भुनने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिक्स करें। इसे एक दो मिनट तक चलाएं और फिल इसमें चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी पिघलने के बाद गैस को बंद कर दें।

इसके बाद कटोरे में डालकर इसे सेट होने दें। जब हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपकी स्वादिष्ठ और खट्टी मीठी मैंगो जेली बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे ठंडा करके बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।

संबंधित खबरें…

कंगाली की राह पर बढ़ता पड़ोसी देश Pakistan, जानें किन वजहों से मचा कोहराम?

Skin Care Tips in Summers: गर्मियों के मौसम में इन टिप्‍स से रखें अपनी त्‍वचा का ख्‍याल, कूल फील के साथ दमक उठेगा तन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here