Ganesh Chaturthi 2022: शुभता और बुद्धिदाता भगवान गणेश को इस चतुर्थी लगाएं इन चीजों का भोग, दुर्भाग्‍य और दुखों का होगा नाश

Ganesh Chaturthi 2022: पंचांग के अनुसार इस वर्ष गणेशोत्‍सव पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर हो रहा है।

0
248
Ganesh Chaturthi 2022
Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। पूरे देश में गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष गणेशोत्‍सव पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर हो रहा है।ये तिथि अगले दिन 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।उदया तिथि के अनुसार 31 अगस्त से गणेशोत्‍सव की शुरुआत मानी जाएगी। इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं।
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस साल गणेशोत्‍सव उत्सव की शुरुआत भी बुधवार के दिन से हो रही है।गणेश चतुर्थी पर रवि योग का संयोग भी बन रहा है।ऐसे में गणेश चतुर्थी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 9 सितंबर को विसर्जन होगा। आइये बताते कुछ ऐसे खास भोग जिन्‍हें गणेशी जी को अर्पण कर मांग सकते हैं मुंहमांगा वरदान।

Ganesh Chaturthi 2022: Modak ka bhog.
Ganesh Chaturthi 2022.

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान श्रीगणेश जी की पसंदीदा मिठाई है मोदक

मोदक गणपति की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। मोदक को कई तरह से बना सकता है। इसे मेवे, खोया और चावल के आटे भी बनाया जा सकता है।इसे खासतौर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाया जाता है। नारियल, गुड़, केसर, जायफल, पानी, घी, चावल का आटा आदि का इस्तेमाल कर मोदक बनाए जा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022: सतोरी का भोग लगाएं और विघ्‍नों का अंत करें

सतोरी एक मराठी मीठी और चपटी रोटी है। महाराष्ट्र के सबसे पसंदीदा डिश भी है। इसे खोया या मावा, घी, बेसन और दूध से बना बनाया जाता है।आप इसे गणेश चतुर्थी के मौके पर बना सकते हैं। इसे भगवान को भोग लगाने से सभी विघ्‍नों का अंत होता है।

Ganesh Chaturthi 2022: दही से बनने वाला श्रीखंड भगवान गणेश को लगाएं भोग

Ganesh Chaturthi 2022: Srikhand ka bhog.
Ganesh Chaturthi 2022

दही से तैयार होने वाला श्रीखंड गणपति को भोग लगा सकते हैं। ये महाराष्ट्र और गुजरात में लोकप्रिय है। इसमें बादाम, काजू और किशमिश दोगुना स्‍वाद देते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022: हलवे जैसा केला शीरा

केले का शीरा बनाने में आसान और गजब का टेस्टी होता है।इसे भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। इसे मैश किए हुए केले, सूजी और चीनी से बने शीरे से बनाया जाता है। यह बिल्‍कुल हलवा जैसा होता है।

Ganesh Chaturthi 2022: मोतीचूर लड्डू

Ganesh Chaturthi 2022: Motichoor ka laddu.
Ganesh Chaturthi 2022

भगवान गणेश को मोदक के अलावा लड्डू भी बहुत पसंद हैं। मोतीचूर के लड्डू उनके भोग में उन्हें चढ़ाए जाने वाले लड्डू के सबसे आम रूपों में से एक है।जिसे आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here