KBC 13: Namrata Shah ने 50 लाख के सवाल पर खेल किया क्विट, जानिए क्या था प्रश्न

0
636
नम्रता शाह
नम्रता शाह ने 50 लाख के सवाल पर खेल क्विट किया

KBC 13: टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) में बुधवार को रोलओवर कंटेस्टेंट नम्रता शाह (Namrata Shah) के साथ हुई। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर नम्रता शाह ने हॉटसीट तक का सफर तय किया था। और 25 लाख रुपए जीतकर ले गई। 50 लाख के सवाल का सही जवाब न आने के कारण उन्होंने खेल को क्विट (quit) किया। इस सफर के दौरान उनकी सभी लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थी। नम्रता शाह अपने बेटे और पति के साथ गेम शो में पहुंचीं। 

जानिए क्या था प्रश्न

किस देश का राष्ट्रीय झंडा विश्व में सबसे पुराने समय से लगातार प्रयोग में लाया जा रहा है? यूनान,  फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड

बता दें कि इस सवाल का सही जवाब डेनमार्क था। नम्रता ने 80 हजार तक एक भी लाइन लाइन इस्तेमाल नहीं की। लेकिन 80 हजार से 1 लाख 60 हजार के लिए दो लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।

25 लाख के लिए पूछा गया यह सवाल

नम्रता को 25 लाख के लिए यह सवाल पूछा गया था। कि किस भारतीय नदी घाटी में मांसाहारी डायनासोर के जीवाश्म पाएं गए थे और उसे राजसौरस नाम दिया गया था। इस सवाल के लिए नम्रता के सामने दिए गए 4 विकल्प थे संकसर घाटी, समोदर घाटी, महानदी घाटी और नर्मदा घाटी। इस सवाल का जवाब न आने के कारण नम्रता ने ‘आस्क द एक्सपर्ट’ की लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। नर्मदा घाटी इस सवाल का सही जवाब था और एक्सपर्ट की मदद से नम्रता 25 लाख जीत गई।

‘कलंक’ फिल्म के गाने पर किया डांस

नम्रता ने कथक डांस भी सेट पर करके दिखाया। नम्रता ने ‘कलंक’ फिल्म के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ पर डांस किया। नम्रता का डांस देख अमिताभ बच्चन उनसे कहते नजर आए। कि इतनी बार घूमकर भी चक्कर नहीं आते हैं क्या? 

यह भी पढ़ें: KBC 13: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Oshin Patwa ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट, जानिए क्या था प्रश्न

KBC 13: Neeraj Chopra और PR Sreejesh ने 13 सवालों का जवाब देकर जीता 25 लाख रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here