KBC 13: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Oshin Patwa ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट, जानिए क्या था प्रश्न

0
534
oshin patwa
ओशीन पटवा ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट

KBC 13: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13)  में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन पटवा (Oshin Patwa) ने 6 लाख 40 हजार जीतने के बाद खेल को क्विट (Quit) किया। दरअसल 12 लाख 50 हजार के सावल का जवाब ओशीन नही दे पाई। जिस वजह से ओशीन ने खेल क्विट करने का फैसला लिया। ओशीन जबलपुर की हैं और एक यूट्यूबर (Youtuber) हैं। एक्टिंग के मामले में इन्हें आयुष्मान खुराना और पर्सनैलिटी के मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी पसंद हैं। 

लाइफ लाइन लेकर दिया सही जवाब

6 लाख 40 हजार के सवाल तक ओशीन ने अपनी सारी लाइफ लाइन का उपयोग कर लिया था। उन्हें 6 लाख 40 हजार के लिए ‘लेखिका मैकेंजी स्कॉट जिन्होंने 2020 में लगभग 6 बिलियन डॉलर का दान किया। उनकी अधिकांश सम्पति किस कंपनी के शेयरों से प्राप्त हुई है? यह सवाल पूछा गया था। जवाब के तौर पर उनके सामने टेस्ला, जूम, अल्फाबेट, ऐमज़ॉन थे। इसका सही जवाब था। ऐमज़ॉन ओशीन ने इस सवाल का सही जवाब देते हुए 6 लाख 40 लाख की राशि अपने नाम कर दी।

जानिए क्या था प्रश्न

इनमें से किसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, जिसका नाम अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर रखा गया है, से सम्मानित नहीं किया गया? अंजू बॉबी जॉर्ज ,पुलेला ,गोपीचंद गीत सेठी ,बाईचुंग भूटिया

बता दें कि इस सवाल का सही जवाब बाईचुंग भूटिया था। खेल के दौरान ओशीन का एक वीडियो दिखाया गया था, जिसमें वह मुंबई में सैर करती नजर आ रही थीं। उन्होंने फैन्स को मुंबई के स्ट्रीट मार्केट से लेकर अमिताभ बच्चन का बंगला भी दिखाया। समंदर किनारे मजे करने से लेकर पाव भाजी का भी स्वाद लिया। बता दें कि ओशीन जीती हुई। पैसों से लैपटॉप, ट्रायपॉड और एक अच्छा फोन खरीदना चाहती हैं।

इसके साथ ही ओशीन को खाना पकाने का भी बहुत शौक है। ओशीन का कहना है, कि तीखा होने के साथ उनमें जायका भी होना चाहिए, तभी खाने में स्वाद आता है। शो के लिए जब वह जबलपुर से मुंबई आईं तो फ्लाइट से आईं। ओशीन ने बताया कि वह पहली बार फ्लाइट में बैठीं।

यह भी पढ़ें: KBC 13: Neeraj Chopra और PR Sreejesh ने 13 सवालों का जवाब देकर जीता 25 लाख रुपए

KBC 13: Deepika Padukone और Farah ने जीता 25 लाख, The Live Love Laugh Foundation को दिया जाएगा दान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here