कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी संकते दे रहे है कि अब राजनीति में युवाओं की अधिक जरुरत हैं। मंत्रिमडल 2.0 में शामिल सभी युवा मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की और उन्हें अहम कैबिनेट में शामिल किया है।

कैबिनेट फेरबदल के बाद इन समितियों को सोमवार को फिर से गठित किया गया। पर्यावरण और श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को राजनीतिक मामलों की सभी महत्वपूर्ण कैबिनेट समिति (CCPA) में बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ शामिल किया गया है। इन सभी को पहली बार CCPA में शामिल किया गया है. यादव और सोनोवाल के पहले जो नेता इन विभागों में मंत्री रहे वह अपने-अपने मंत्रालयों में CCPA का हिस्सा नहीं थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी पहली बार CCPA में शामिल होंगी।

जनजातीय मामलों की देख रेख करने वाले अर्जुन मुंडा के साथ नए कानून मंत्री किरेन रिजिजू और सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पहली दफा संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नई कैबिनेट में रिजिजू, रविशंकर प्रसाद और ठाकुर, प्रकाश जावड़ेकर की जगह हैं।

निवेश और विकास पर कैबिनेट कमेटी में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल किए गए हैं। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की जगह आए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार को CCPA में शामिल किया गया है।

रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी कैबिनेट कमेटी में भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को भी शामिल किया गया है, वहीं जदयू से इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को ‘विशेष आमंत्रित’ के तौर पर शामिल किया गया है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को भी इस समिति में ‘विशेष आमंत्रित’ के तौर पर शामिल किया गया है।

नई कैबिनेट पर नजर डाले तो साफ पता चलता है कि पीएम मोदी आने वाले राजनेताओं को तैयार कर रहे हैं। अक्सर पीएम कहते है कि राजनीति में युवाओं की अधिक आवश्यकता है। युवा देश के भविष्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here