सादा जीवन उच्च विचार, सामान्यतः इसी जीवनशैली पर संत, महात्मा लोग चलते भी हैं। जैसा कि सभी को मालूम है कि सीएम योगी भी एक संत ही हैं। उन्होंने शादी भी नहीं की है। ऐसे में कहा जाता है कि उनको धन-संपत्ति का मोहमाया नहीं है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रापर्टी दिन-दुनी रात चौगुनी हुई। बता दें कि 20 साल लंबे पॉलिटिकल करियर में सीएम योगी की संपत्ति 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं दो साल में अखिलेश की संपत्ति 9 करोड़ से बढ़कर 28 करोड़ रुपए पहुंची थी, 20 करोड़ रुपए ज्यादा। बता दें कि दोनों ही नेताओं में एक बात समान है। अखिलेश यादव भी एक ही बार मुख्यमंत्री बने हैं औऱ योगी आदित्यनाथ भी पहली बार ही मुख्यमंत्री बने हैं।

इससे पहले सीएम योगी गोरखपुर से सांसद थे। योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर से सांसद बने थे। तब उनकी उम्र 26 साल थी। सीएम बनने के बाद सबमिट किए हलफनामे में उन्होंने 97 लाख रुपए की संपत्ति डिक्लेयर की। सीएम योगी की जीवनशैली भी साधारण ही है। वो कहीं भी एसी का प्रयोग नहीं करते। बताया जाता है कि वो आज भी जमीन पर ही सोते हैं। कम संसाधनों में जीने की आदत उनकी बचपन से ही थी।

वहीं अखिलेश यादव की प्रापर्टी लगातार बढ़ी है। अखिलेश यादव ने साल 2012 में 8.85 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। इसमें उनकी वाइफ डिंपल यादव की संपत्ति भी शामिल थी। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डिंपल कन्नौज से सांसद चुनी गईं। उन्होंने अपने हलफनामे में अखिलेश की संपत्ति को शामिल करते हुए 28 करोड़ से ज्यादा के असेट्स डिक्लेयर किए थे। महज दो साल में अखिलेश की संपत्ति 9 करोड़ से बढ़कर 28 करोड़ रुपए पहुंची थी, 20 करोड़ रुपए ज्यादा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here