UP Election 2022: Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary ने सरकार पर बोला हमला- हम पढ़े-लिखे हैं, नौकरी की बात करते हैं, झूठ मुक्त सरकार देंगे

0
393
UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए Samajwadi Party इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD समेत छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है और शुरुआती चरणों के चुनाव के चलते Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary लगातार साथ नजर आ रहे हैं। शनिवार को भी दोनों नेताओं ने गाजियाबाद में संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दोनों पार्टियों के प्रमुखों ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम पढ़े-लिखे हैं, नौकरी की बात करते हैं, झूठ मुक्त सरकार देंगे। उत्तरप्रदेश के बाद अगला चुनाव गुजरात में भी असली सरप्राइज़ वहीं से मिलेगा।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary1

हमें मुकाबला झूठ और नफरत फैलाने वाले लोगों से करना है

गाज़ियाबाद में बीजेपी पर निशाना साधते हुए RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि उ.प्र. चुनाव में फैसला मतदाताओं को करना है। एक तरफ वो सरकार है जो किसानों को दबाना चाहती है, जहां कोई सुनवाई नहीं होती, जहां कोई वादा पूरा नहीं होता और दूसरी तरफ RLD और सपा का प्रयास है। हमें मुकाबला झूठ और नफरत फैलाने वाले लोगों से करना है।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary2

अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर के दाम पर बीजेपी को लिया आड़े हाथ

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर के दाम पर बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस घर का दरवाजा वो(अमित शाह) बजाएं या डोर-टू-डोर कैंपेन में वो जाएं तो उन्हें लाल सिलेंडर जरूर दिखाएं कि जिस समय वे सरकार में आए थे उस समय सिलेंडर की कीमत क्या थी और आज क्या है।

UP Election 2022: समाजवादी कैंटीन की जाएगी स्थापित

इस दौरान अखिलेश यादव ने यह भी एलान किया कि सपा सरकार बनने पर समाजवादी कैंटीन, समाजवादी किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। जहां गरीब श्रमिकों, राहगीरों, बेघरों को सस्ती दरों पर राशन और अन्य वस्तुएं मिल सकेंगी। इस कैंटीन में ₹10 में थाली की व्यवस्था की जाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि “गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर से लेकर पूर्वांचल के गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होगा, हमारा गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा है।”

भाजपा ने किसानों का अपमान किया

गाजियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन कृषि कानून को लेकर कहा कि भाजपा को जनता को बताना चाहिए कि कैसे वे तीन कृषि कानून उनके लिए फायदेमंद थे और अब जब उन्होंने इसे वापस ले लिया है, तो उन्हें भी यह कहना चाहिए कि वे उनके लिए कैसे फायदेमंद नहीं थे। भाजपा ने किसानों का अपमान किया, उनकी आय दोगुनी नहीं की। बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भी राष्ट्रीय लोकदल नेता जयंत चौधरी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here