26 जनवरी 2021 में देश का सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश ने इतिहास रच दिया है। प्रदेश ने गणतंत्र दिवस के दिन पेश की गई झांकी में बाजी मार ली है। उत्तर प्रदेश की झांकी को राम मंदिर का मॉडल दिखाने के कारण पहला स्थान मिला है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इस राम मंदिर मॉडल को प्रथम आने पर पुरस्कार देंगे।

राजपथ पर अलग-अलग राज्य की झांकियां परेड में शामिल हुई थी। लेकिन सब की नजरे उत्तर प्रदेश की झांकी पर टिकी थी। इस झांकी में खास राम लला का मंदिर था अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का मॉडल था। जिसे देखकर लोगों ने तालिया बजानी शुरी कर दी, कई लोग तो हाथ जोड़कर खड़े हो गए। झांकी राजपथ पर आते ही पीएम मोदी के चेहरे पर एक अलग ही रौनक आ गई। झांकी ने इसकदर लोगों को अपनी तरफ खिचा की प्रथम विजेता बन गया।

उत्‍तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर (IAS) ने यूपी की झांकी को प्रथम पुरस्‍कार मिलने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त ,सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार।’

झांकी के सबसे आगे हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक बड़ी प्रतिमा नजर आई। उनके पीछे मंदिर का मॉडल दिखा। यूपी की झांकी में एक ओर मिट्टी के बने दीये जगमगा रहे थे। ये दीपक अयोध्या के दीपोत्सव के प्रतीक थे। वहीं, अन्य भित्ति चित्रों (वॉल पेंटिंग्स) में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखाया गया।

गणतंत्र दिवस के दिन सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश की झांकी की चर्चा हो रही थी। लोग इस तरह खुश हो रहे थे मानों की सचमुच अयोध्या पहुंच गए हैं।

झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here