मुंबई के अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ एक युवक ने मारपीट की जिसके बाद अठावले के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। कार्यक्रम के दौरान ही वहां के स्थानीय युवक प्रवीण गोसावी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गुस्साए अठावले के समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी प्रवीण की जमकर पिटाई कर डाली।

अठावले के समर्थकों ने युवक को इतनी बुरी तरह मारा कि इसके बाद युवक को घायल अवस्था में  जे जे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री मंच से नीचे उतर रहे थे। थप्पड़ मारे जाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी ओर घटना के बाद आठवले की पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार रात को ही बड़ी संख्या में लोग आठवले के निवास पर इकट्ठा हो गए। पार्टी ने इसे पूर्व नियोजित हमला करार देते हुए इसके मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग की। साथ ही पार्टी ने रविवार यानी आज महाराष्ट्र बंद बुलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here