सर्दियां अच्छे से खत्म भी नहीं हुई थी कि गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर मई-जून के महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी इस बार अप्रैल के महीनें में रिकार्ड तोड़ रही है। अप्रैल की इस भीषण गर्मी ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। पूरे भारत में तापमान आसमान छू रहा है। राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आशंका जताई जा रही है कि अगले चार पांच दिन तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। गर्मी के इस रौद्र रूप से कई जगहों पर पेयजल का गंभीर संकट उत्त्पन्न हो गया है।

APN Grab - 1अप्रैल अभी पूरा ख़त्म भी नहीं हुआ है और गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी 42 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। जिसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत में लोगो को गर्मी की मार और सहनी पड़ सकती है। राजधानी के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं।

राजस्थान का भी तापमान आग बरसा रहा है। राज्य में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी गर्मीं ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहां का तापमान भी 45.9 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने का कारण मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में हीट वेव  बताई जा रही है और राजस्थान के ऊपर बना एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन भी है। इस  सरकुलेशन के चलते हवाएं ऊपर से नीचे की तरफ आती है जिससे वायुमंड़लीय दाब बढ़ता है और पारा 4-5 डिग्री बढ़ जाता है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी से तो ऐसा ही लगता है कि देश भर में लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल के बाद उत्तर भारत और पूर्वी भारत में हवाओं का रुख बदल सकता है जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन इससे खासा असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में गर्मी में हमें कुछ सावधानी बरतते हुए खुद को सुरक्षित रखना होगा।

गर्मी से बचने के उपाए

  • खुली धूप में निकले से बचे
  • 10 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकले
  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहने
  • सूती और कॉटन के कपड़े पहने
  • पूरे दिन खूब पानी पिये
  • ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here