Ukraine Russia War: रूसी मीडिया का दावा- यूक्रेनी सैनिकों ने भारतीय नागरिकों को बनाया बंधक, Arindam Bagchi ने किया खंडन, कांग्रेस ने दिया सबूत

0
356
Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 7 दिनों से खूनी जंग चल रही है। दो देशों की लड़ाई के बीच कई रूसी और यूक्रेनी नागरिक, सैनिक और बच्चों की जान चली गई है। रूस के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की पुष्टी की है कि उनके 400 से अधिक सैनिकों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन में 300 से अधिक लोगों की जान गई है। 16 बच्चे भी युद्ध की बली चढ़ गए। इस बीच भारतीयों के यूक्रेन में फंसे होने की खबर सामने आ रही है।

युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों का आंकड़ा 18,000 हजार बताया जा रहा था। सरकार उन्हें वहां से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। पर सरकार ने अभी तक कोई साफ डेटा नहीं दिया है कि युद्ध वाले क्षेत्र से कितने लोग निकाले गए हैं। इस बीच खबर यह भी आ रही है कि कई भारतीय छात्रों को अगवा कर लिया गया है।

Ukraine Russia War: विदेश मंत्रालय ने नकारा

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

रूस की मीडिया ने बताया है कि यूक्रेनी खुद को बचाने के लिए भारतीय छात्रों को अगवा कर रहे हैं। मीडिया का कहना है कि रूसी टैंकों से बचने के लिए यूक्रेन की सेना भारतीय छात्रों का सहारा ले रही है। पर विदेश मंत्रालय ने इस खबर का खंडन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि छात्रों को अगवा करने वाली खबर पूरी तरह से गलत है। कोई भी भारतीय छात्र अगवा नहीं हुआ है।

वहीं यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र अपनी बदहाली के बारे में बता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनके 3 साथियों को अगवा कर लिया गया है। अन्य देशों की सरकार खुद जाकर अपने लोगों को वहां से निकाल रही है। पाकिस्तान की सरकार ने भी अपने छात्रों को युद्ध वाले क्षेत्र से निकाला है। पर भारत के छात्र खुद हिम्मत कर के बॉर्डर पार कर रहे हैं।

Ukraine Russia War: 3726 छात्रों को लाया गया भारत

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

जाहिर है भारतीय नागरिकों और छात्रों को लाने के लिए युद्ध वाले क्षेत्र से बीजेपी की कई मंत्री पड़ोसी देशों में हैं। अब तक 3726 छात्रों को भारत लाया गया है। Civil Aviation Minister Jyotiraditya M. Scindia ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से 8 फ्लाइट से 3726 छात्रों को भारत वापस लाया गया है। इसमें 2 flights Suceava से, 1 flight Kosice, 5 flights Budapest और 3 flights Rzeszow से थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here