Tripura Assembly Elections 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने त्रिपुरा के लिए जारी किया घोषणा पत्र

0
142
JP Nadda
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने त्रिपुरा के लिए जारी किया घोषणा पत्र

Tripura Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार 9 फरवरी को आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र पत्र जारी कर दिया। इस दौरान नड्डा मे कहा कि, त्रिपुरा कभी नाकेबंदी और उग्रवाद के लिए जाना जाता था और अब राज्य शांति, समृद्धि और विकास के लिए जाना जाता है।

JP Nadda
JP Nadda

JP Nadda ने जनता को संबोधित करते हुए कही ये बात

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह घोषणा पत्र केवल कागज का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि लोगों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में 13 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड दिए गए हैं। हमने मकान बनाने की बात कही थी, हमने 3 लाख मकान बना के दिए हैं। नड्डा ने वादा किया कि सभी को अनुकूल चंद्र योजना के तहत 5 रुपये में भोजन दिया जाएगा।

आगे बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा नॉर्थ ईस्ट के विकास के बारे में सोचती है। उनकी दृष्टि राज्य और सबसे महत्वपूर्ण युवाओं के विकास की है। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 2 फरवरी को 60 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

चुनाव आयोग ने तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कुछ दिन पहले की थी। त्रिपुरा की सभी सीटों पर एक ही चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनों राज्यों में दो मार्च को वोटों की गिनती होगी। भाजपा त्रिपुरा में सत्ता में है और नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here