कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी है। सोनियां के इस फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हामी भर दी है लेकिन परदे के पीछे अलग ही खेला हो रहा है। इस फैसले से कैप्टन नाराज हैं साथ ही सीएम की आलोचना करने वाले प्रताप सिंह बाजवा भी इस फैसले से खुश नहीं हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच आज पंजाब कांग्रेस के सभी सांसद दिल्ली में बैठक करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब के ये सारे कांग्रेसी सांसद प्रताप सिंह बाजवा के घर पर मिलेंगे। इस बैठक से साफ पता चल रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के पद पर ग्रहण लग चुका है।

इस पूरे प्रकरण पर सांसद प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि हमने पंजाब के सभी (कांग्रेस) सांसदों को किसानों के मुद्दे पर रणनीति बनाने और कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक के लिए आमंत्रित किया है। 

हालांकि दीवार के पीछे पक रही खिचड़ी से खुशबू आरही है कि बैठक में सिद्धू के नाम पर चर्चा होगी और बैठक के बाद सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगा जाएगा।  बाजवा नवजोज के पद से खुश नहीं हैं।

प्रताप सिंह बाजवा के घर कांग्रेस सांसदों की यह बैठक नवजोत सिंह सिद्धू की कप्तानी की राह में रोड़े भी अटका सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर और बाजवा ने हाथ मिलाए। 

प्रताप सिंह बाजवा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आलोचक रहे हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ आना सिद्धू के लिए शुभ संकेत नहीं है। सोनियां गांधी के इस फैसले से बाजवा खुश नहीं है  कैप्टन अमरिंद सिंह तो मजबूरी में खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here