बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत विदेश मंत्री  दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर से होने वाला है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी बीजेपी में शामिल हो रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि श्रेयसी बिहार के बांक से चुनाव लड़ सकती हैं।

दिग्विजय सिंह का लोकसभा क्षेत्र भी बांका ही था। इसलिए कयासों पर पूर्णविराम लगता हुआ नजर आरहा है।

खबर है कि श्रेयसी आज बीजेपी मुख्यालय से सदस्यता ग्रहण करेंगी। वहां पर पार्टी के वरिष्ठ लीडर भुपेंद्र यादव और अरुण सिंह मौजुद रहेंगे।

विरासत

shreyasi 2

खेल की दुनिया में बड़ा नाम श्रेयसी सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे। मां पुतुल सिंह भी सांसद रहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महासचिव अरूण सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की मौजूदगी में वे रविवार को बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण करेंगी।

आरजेडी में शामिल होने की खबर

इसके पहले उनके राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि इसके लिए तेजस्‍वी यादव उनसे संपर्क में थे।

पुतुल सिंह ने अपने पति व बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह  के निधन के बाद 2010 के लोकसभा उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्‍याशी बांका से लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गईं।

आगे 2014 के लोकसभा चुनाव में पुतुल सिंह बांका से आरजेडी के जयप्रकाश यादव से हार गईं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका की सीट राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में चली गई। इससे नाराज पुतुल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ गईं।

इसके बाद बीजेपी ने पुतुल सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उस चुनाव में श्रेयसी सिंह ने मां पुतुल देवी के लिए जनसंपर्क किया था।

बांका से चुनाव लड़ सकती हैं

आगे श्रेयसी सिंह के बांका के अमरपुर सीट या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बांका श्रेयसी के माता-पिता की कर्मभूमि रही है, इसलिए उनके वहां से चुनाव लड़ने की संभावना अधिक है।

खबर सामने आते ही दिग्विजय सिंह ट्रेंड करने लगे। बीजेपी में श्रेयसी शामिल हो रही हैं पर ट्विटर पर ट्रेंड दिग्विजय सिंह कर रहे हैं क्योंकि राजनीति श्रेयसी को पिता से ही मिली है।

लोग तरह -तरह से ट्वीट कर रहे हैं श्रयसी के बारे में कई जानकारियां बांट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here