Russia Ukraine War: यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, इलाज के लिए कीव के अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
512
Biden Visit to Ukrine
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार आपरेशन गंगा चला रही है। लेकिन इस बीच भारत के लिए एक बहुत ही बुरी खबर आई है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार हो रहे हमले के दौरान एक भारतीय छात्र को गोली लग गई है। जिसे अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल छात्र यूक्रेन की राजधानी से निकल रहा था।

इस बीच लोगों की वतन वापसी में समन्वय करने पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने के बाद एक भारतीय छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली थी और उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, भारतीय दूतावास ने पहले प्राथमिकता पर स्पष्ट किया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए।

Russia Ukraine War: 2 भारतीय छात्रों की हो चुकी है मौत

बता दें कि इससे पहले युद्ध के बीच 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई थी। 1 मार्च को रूस की ओर से यूक्रेन के खारकीव में मिसाइल हमला किया गया था, जिसमें कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हुई थी। वहीं 2 मार्च को पंजाब के एक छात्र चंदन जिंदल की भी मौत हो गई थी, जो लगभग 4 सालों से यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था।

Ukraine Russia War 3
Russia Ukraine War

बताते चलें कि इस भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे लोगों की वतन वापसी को लेकर भारत सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा था कि ऑपरेशन गंगा के तहत 18,000 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। बीते 24 घंटो में 15 फ्लाइटे भारत आई हैं। अगले 24 घंटो के लिए 18 फ्लाइटों को यूक्रेन भेजा जाएगा।

Russia Ukraine War: नागरिकों को वापस लाने के लिए किया जा रहा है प्रयास

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए उन्हें जो रूट सुविधाजनक लगेगा हम वहां से उन्हें निकालेंगे। यूक्रेन से बाहर निकलने के बाद ज्यादा परेशानी नहीं है। उड़ानों की यह संख्या उन बड़ी संख्या में भारतीयों को दर्शाती है जो यूक्रेन से पार कर गए हैं और अब पड़ोसी देशों में हैं। हम इन सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं। इनमें 3 फ्लाइट भारतीय वायुसेना C-17 है बाकी के कमर्शिलय फ्लाइट हैं, जिनमें एयर इंडिया, ईंडिको,स्पाइस जेट, गो एयर और गो फर्स्ट के फ्लाइट है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here