Republic Day 2022: Jammu Kashmir में High Alert पर सुरक्षाबल, Delhi में गाइडलाइंस जारी

0
324
Republic Day 2022
Republic Day 2022

Republic Day 2022: देशभर में कल यानी कि 26 नजवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। भारत के संविधान के लिहाज से यह दिन बहुत खास है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 नवंबर 1949 वह दिन था जब भारत ने संविधान को औपचारिक तौर पर स्वीकार किया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस इस साल मनाएगा। जश्न और खुशी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।

Republic Day 2022: High Alert पर Jammu Kashmir

 Republic Day 2022: Security checking
Republic Day 2022: Security checking

Republic Day पर आतंकी देश पर हमला करने की फिराक में रहते हैं। सबसे अधिक खतरा धरती की जन्नत जम्मू-कश्मीर में रहता है। 26 जनवरी समारोह को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर और कश्मीर घाटे के अन्य हिस्सों में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। जगह जगह तलाशी अभियान चालया जा रहा है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के कारण सुरक्षाबल जनता और नेताओं की सेवा में लग रहते हैं। इसका फायदा उठाकर आतंकी देश में अशांति फैलाने की कोशिश में लगे रहते है, इसलिए देश की सेवा में लगे जवान पहले ही अलर्ट हो जाते हैं।

Republic Day 2022: High Alert Delhi

 Republic Day 2022: Security checking
Republic Day 2022: Security checking

बॉडर से सटे राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है। यूपी से लेकर राजस्थान में सुरक्षाबल गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी गाइडलांस जारी कर दी हैं। कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कुछ आतंकवाद विरोधी कदम उठाएं हैं, जैसे कि, गाड़ियों की चेकिंग, होटल में चेकिंग, रैन बसेरों में चेकिंग। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से कई जगहों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

बता दें कि पुलिस कमिश्नर राकेश आस्थाना ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर 20,000 से ज़्यादा फोर्स को तैनात किया गया है। जिनमें उच्च स्तर से निचले स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान CRPF की 65 कंपनी तैनात रहेंगी। शहर से बाहर जाने वाले रास्ते पर निगरानी की जा रही है। वहीं इसके अलावा दूसरी एजेंसी की भी मदद ली जा रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here