Mermaid Mummy: जलपरी का मास खाने से इंसान हो जाते हैं अमर? 300 साल पुरानी जलपरी के बॉडी पर जापानी वैज्ञानिक कर रहे हैं अध्ययन

Mermaid Mummy: इस 12 इंच के जीव को जापानी (Japan) द्वीप शिकोकू (Island Shikoku) द्वारा 1736 और 1741 के बीच प्रशांत महासागर में पकड़ा गया था।

0
1197
Mermaid Mummy
Mermaid Mummy

Mermaid Mummy: इंसानी चेहरे और पूंछ वाली 300 साल पुरानी ममी जो ‘जलपरी'(Mermaid) के आकार की है। इसके रहस्य ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। बता दें कि एक 300 साल पुरानी ममी का अध्ययन वर्तमान में जापानी वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा किया जा रहा है, यह 12 इंच के जीव को जापानी (Japan) द्वीप शिकोकू (Island Shikoku) ने 1736 और 1741 के बीच प्रशांत महासागर में पकड़ा था।

Mermaid Mummy
Mermaid Mummy

जापान के असाही शिंबुन अखबार (The Asahi Shimbun- Newspaper) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ममी को एक बॉक्स में संरक्षित पाया गया था और यह दावा किया गया था कि किसी ने इसे प्रशांत महासागर से मछली पकड़ने के जाल में पकड़ा था। जिसके बाद इसे असाकुची (Asakuchi) के एक मंदिर में रखा गया है।

Mermaid Mummy
Mermaid Mummy

Mermaid Mummy: जलपरी का मास खाने से हो जाते हैं अमर

बता दें कि वैज्ञानिकों ने जलपरी के आकार की दिखने वाली इस ममी के बारे में बताते हए कहा कि ममी का मुस्कराता हुआ चेहरा, नुकीले दांत, दो हाथ है और उसके सिर और भौंह (eyebrow) पर बाल हैं। वैसे तो इस ममी का ऊपरी आधा हिस्सा भयानक दिखाई पड़ रहा है लेकिन निचले आधे हिस्से में यह मछली की तरह दिखती है।

Mermaid Mummy
Mermaid Mummy

हालांकि कहा जाता है कि जापानी मत्स्यांगनाओं (जलपरी) में एक विशेष अमरता की कहानी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई जलपरी का मांस खाता है तो वह कभी नहीं मरता है। यह भी कहा जाता है कि जापान कि एक महिला ने गलती से एक मत्स्यांगना (जलपरी) का मांस खा लिया था और वह 800 सालों तक जीवित रही थीं।

Mermaid Mummy
Mermaid Mummy

इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि “एक मत्स्यांगना (जलपरी) ने एक संक्रामक बीमारी की भविष्यवाणी भी की थी, यह बात ममी के पास मिले पत्र से प्राप्त हुआ था।”

Mermaid Mummy
Mermaid Mummy

बता दें कि कुराशिकी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड द आर्ट्स (Kurashiki University of Science & The Arts) के शोधकर्ता इस ममी की जांच कर रहे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here