भगवान भोलेनाथ अब झांसी नगर निगम का बकाया चुकाने आएंगे। ये हम नहीं झांसी नगर निगम के ताजा आदेश बता रहे हैं। झांसी नगर निगम ने कुछ ऐसा कारनामा किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। सावन के महीने में ही भवन कर बकाया वसूलने के लिए नगर निगम ने कर वसूली का नोटिस देवों के देव महादेव को ही थमा दिया है। आवास विकास कॉलोनी ब्लॉक 1 में नगर निगम ने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 174 (1क) के साथ-साथ 209 के तहत संपत्ति कर नियमावली 2000 के तहत कर अदायगी का नोटिस शंकर जी मंदिर के नाम से मंदिर के गेट पर चस्पा दिया है।

नगर निगम के महादेव को कर वसूली का नोटिस चस्पा करना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर के दीवार पर जिस शख्स की निगाह पड़ रही है वह वहां चस्पे नोटिस को पढ़ रहे है।

आमतौर पर चर्चाओ में बने रहने के लिए झांसी का नगर निगम आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करता है, जो कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहता है।एक बार फिर खुद को स्मार्ट बतानेवाले झांसी नगर निगम ने वो कारनामा कर दिखाया है..वहीं गुणा-गणित में माहिर नगर निगम के आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया से जब इस बारे में पूंछा गया तो उन्होंने नियमों का हवाला देने में कोई कोताही नहीं की।

देवों के देव महादेव से झांसी नगर निगम भवन कर वसूली पर आमादा है।लेकिन त्रिकालदर्शी महादेव से नगर निगम भवन कैसे वसूल कर पाएगा। ये सवाल अपने आप में अनोखा है कि क्या देवों के देव महादेव नगर निगम का टैक्स भरने आएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट,एपीएन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here