Railway Budget 2022: अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी

0
320
Vande Bharat Express top news
Vande Bharat Express from Dehradun

Railway Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट (Railway Budget 2022) पेश किया। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जनरेशन की की वंदे भारत ट्रेनें (Railway Budget 2022) चलाई जाएंगी। अगले 3 वर्षों के दौरान 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे और मेट्रो सिस्टम के निर्माण के लिए नवीन तरीकों का कार्यान्वयन होगा।

Image

उन्होंने कहा कि सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2,000 किमी रेल नेटवर्क (Railway Budget 2022) को स्वदेशी विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी कवच के तहत लाया जाएगा।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ देने के लिए और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के टैक्स डिडक्शन की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी। किसी गलती को ठीक करने का अवसर प्रदान करने के लिए, करदाता अब रेलिवेंट असेसमेंट ईयर से 2 वर्षों के भीतर एक अपडेट रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

Image

आज वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा कि यह बजट अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट के तौर पर काम करने वाला है। इसके अलावा उन्होंने इस बजट के जरिए 60 लाख नौकरियां भी पैदा होने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

Image

किसानों पर बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि MSP का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। गंगा के किनारे के 5 किमी. के दायरे में आने वाली जमीन पर ऑर्गेंनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं राज्यों को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सिलेबस को बदलने को कहा जाएगा।

संबंधित खबरें…

Budget 2022: Blockchain Technologies से डिजिटल रुपया किया जाएगा जारी, 2022-23 से RBI करेगा Release

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here