यूपी में दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं और तीसरे चरण के प्रचार-प्रसार का भी शुक्रवार को अंतिम दिन था। यूपी में तीसरे चरण का चुनाव हमेशा से काफी अहम माना जाता है इसी वजह से सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रियंका गांधी भी मैदान में उतर गई हैं। कांग्रेस-सपा के गठबंधन के बाद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पहली बार राहुल गांधी के साथ रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत करते हुए पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उसके बाद प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा मुझे यूपी ने गोद लिया है, मैं यूपी का बेटा हुँ, मैं यूपी का विकास करुंगा, क्या यूपी को विकास के लिए बाहरी व्यक्ति को गोद लेने की जरुरत है?

priynkaप्रियंका गांधी ने अपनी पहली रैली में क्या कहा:

  • यूपी का नौजवान नेता बन सकता है, क्योंकि उनमें इतनी योग्यता है।
  • यूपी का हर नौजवान नेता बन सकता है और यूपी का विकास कर सकता है, जो आपके लिए काम करना चाहता है उसे पहचानिए।
  • प्रियंका ने कहा मोदी जी ने यूं ताली बजाकर नोटबंदी का फैसला लिया और महिलाओं की बचत रकम को बाहर फेंकवा दिया, यह भी तो महिलाओं पर अत्याचार है।
  • पीएम ने खोखले वादे किए हैं।
  • सरकार ने तीन साल में वाराणसी के लिए कुछ नहीं किया।
  • विकास क्या चीज होती है ये अमेठी की जनता से पूछें पीएम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here