युवा संसद प्रोग्राम को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को कोटी-कोटी नमन किया साथ ही विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में सक्रिय पार्टियों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जिनका विचार, जिनका आचार, जिनका लक्ष्य, सबकुछ अपने परिवार की राजनीति और राजनीति में अपने परिवार को बचाने का है। ये राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र में तानाशाही के साथ ही अक्षमता को भी बढ़ावा देता है। राजनीतिक वंशवाद, Nation First के बजाय सिर्फ मैं और मेरा परिवार, इसी भावना को मज़बूत करता है। ये भारत में राजनीतिक और सामाजिक करप्शन का भी एक बहुत बड़ा कारण है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज राजनीति में ईमानदार लोगों को भी मौका मिल रहा है। Honesty और Performance आज की राजनीति की पहली अनिवार्य शर्त होती जा रही है भ्रष्टाचार जिनकी legacy थी, उनका भ्रष्टाचार ही आज उन पर बोझ बन गया है। वो लाख कोशिशों के बाद भी इससे उभर नहीं पा रहे हैं। कुछ बदलाव बाकी हैं, और ये बदलाव देश के युवाओं को ही करने हैं। राजनीतिक वंशवाद, देश के सामने ऐसी ही चुनौती है जिसे जड़ से उखाड़ना है। अब केवल सरनेम के सहारे चुनाव जीतने वालों के दिन लदने लगे हैं, लेकिन राजनीति में वंशवाद का ये रोग पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि, अपने विचारों से लोगों की जिंदगी को रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद का आज जन्मदिन है। उनका जन्‍म 12 जनवरी साल 1863 को कोलकाता में हुआ था। इस दिन को युवा दिवस के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है. स्वामी विवेकानंद श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here