बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के घर प्यारी सी गुड़िया का आगमन हुआ है। यानी की अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली पति के साथ अब पिता भी बन गए हैं।

इसके साथ ही कपल्स अब बेटी के नाम की तलाश कर रहा है। वहीं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपनी गुड़िया की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

virushka

सोशल मीडिया पर फैन्स ने विरुष्का के बच्चे के नाम सोचना भी शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा अनंत महाराज अनुष्का-विराट के बच्चे का नाम तय करेंगे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब इस सेलेब्रिटी कपल के मामले में बाबा अनंत महाराज का नाम सामने आ रहा है। 

अनुष्का ने अपनी बेटी को जन्म 11 जनवरी दोपहर के समय मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में दिया है। विराट कोहली की खुशी फूले नहीं समा रही है। विराट ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

बेटी के जन्म लेते ही अनुष्का और विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। दोनों के फैंस मुह मीठा कराने की बात कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली अनुष्का को अक्सर अस्पताल ले जाते समय स्पॉट हुए हैं। कोहली अपनी बेटी और पत्नी का खूब ख्याल रख सकें इसलिए वे पैटरनिटी लीव पर हैं।

गौरलतब है कि, 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था। विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here