“कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, तरसाओ और फिर…”, राजस्थान में बोले PM Modi

जब लूट होती है तो कांग्रेस नहीं करती है भेदभाव- पीएम

0
49
PM Modi
PM Modi

PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। उन्होंने केंद्र में अपनी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अजमेर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा,”आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्या बाई होलकर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।” उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीबों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है।


PM Modi

PM Modi:2014 से पहले देश में होते थे आतंकी हमले-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नवनिर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी? 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने से भी डरती थी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी। कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोसती थी।”

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। पीएम ने कहा,”आज दुनिया के बड़े-बड़े विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि भारत अति-गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर ये बदलाव आया कैसे?” पीएम ने आगे कहा, “इसका जवाब है, सबका साथ, सबका विकास।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,”कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है।” उन्होंने आगे कहा,”कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, गरीबों को तरसाओ। यहां राजस्थान में आप लोगों ने भी इसका नुकसान उठाया है।”
पीएम मे कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है।
पीएम ने अपने भाषण में कहा,”कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। यें कांग्रेस ही है जो 4 दशक तक ‘वन रैंक वन पेंशन’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही।”

जब लूट होती है तो कांग्रेस नहीं करती है भेदभाव- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बहुत जरूरी होता है कि जो पैसा सरकार भेजे वो पूरा का पूरा विकास के कार्यों में लगे। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी जो देश के विकास को खाए जा रही थी।
उन्होंने आगे कहा,”जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी से भेदभाव नहीं करती। कांग्रेस देश के हर नागरिक को, गरीब, दलित,पीड़ित,शोषित,वंचित, आदिवासी और अल्पसंख्यक सभी को समान भाव से लूटती है।”

पीएम ने कहा,”2014 में आप लोगों ने कई साल बाद केंद्र में एक स्थिर सरकार बनाई। भाजपा ने आपके हर आदेश की मर्यादा रखी है। मगर 5 साल पहले आपने राजस्थान में भी एक जनादेश दिया था और बदले में राजस्थान को क्या मिला, अस्थिरता और अराजकता। यहां 5 साल से मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही व्यस्त हैं।”

यह भी पढ़ेंः

पहलवानों के समर्थन में आया यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग, WFI को दिया 45 दिनों का अल्टीमेटम

नेपाल के PM पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का भारत दौरा, एयरपोर्ट पर मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here