प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। साथ ही पीएम मोदी ने 5 परियोजनाओं को आरंभ करने का ऐलान भी किया। उन्होंने परियोजाओं का आरंभ करते हुए कहा कि, बाबा ने मुझे उत्तराखंड के पुननिर्माण करने का अवसर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, “यहां के विकास करने के लिए मन में संकल्प करने भगवान केदरानथ मंदिर का केवाड़ खुलेने से पहले आया हूं”।

बता दें पीएम मोदी सुबह करीब 8.55 बजे सेना के विशेष विमान से देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। सुबह करीब पौने दस बजे उनका हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंच गया। हेलीपैड से वह एटीवी वाहन से मंदिर तक पहुंचे।

यहां उन्होंने बाबा केदरानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही बाबा का रुद्राभिषेक भी किया। इसके बाद उन्होंने यहां मौजूद जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कई परियोनाओं को आरंभ करने का प्रस्ताव भी रखा। उनके साथ राज्यपाल केके पॉल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही भाजपा के कई नेता व विधायक भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी के संबोधन के कुछ मुख्य अंश-

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, केदरानाथ की भूमि का भव्य पूननिर्माण करने का आज शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने केदारनाथ की व्यवस्था और सुविधाओं की बात करते हुए कहा कि, यहां समय सीमा में तीर्थ क्षेत्र कैसा होना चाहिए, यहां के पुरोहितों के लिए व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, पंडितों की सभी आवश्यकताओं का ध्यान कैसे रखा जाए, उन्होंने जो परेशानियां झेली है, उससे भी शानदार जिंदगी उनको मिले, इसके लिए कैसा प्रबंध किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सभी को मध्य बिंदु रखते हुए यहां के विकास और पुननिर्माण का खाका तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि, यहां के विकास के लिए लगातार मीटिंग करता रहा। इसके अलावा यहां के विकास का खाका धार्मिक आर्किटेक्चर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पांच परियोजनाओं का आरंभ –

पीएम मोदी ने केदारनाथ की विकास के लिए पांच परियोजनाओं का आरंभ करने का ऐलान किया है। उन्होंने परियोजनाओं को ऐलान करते हुए कहा कि यहां 24 घंटे बिजली, पानी और स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यहां के पुरोहितों के लिए 3 इन 1 (थ्री इन वन) आवास की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

  1. शंकराचार्य की समाधि स्थल का शिलान्यास किया जाएगा।
  2. सरस्वती-मंदाकिनी नदी घाट और सुरक्षा दीवार तैयार किया जाएगा।
  3. गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक मार्ग का चौड़ीकरण, जो आरसीसी से बनाया जाएगा।
  4. तीर्थ पुरोहितों के आवास, जो 3 इन 1 होंगे।
  5. संग्राहलय के निर्माण का कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी 6 माह में दूसरी बार केदारनाथ धाम आए हैं। जैसा कल जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here