डेरा सच्चा मामले में अब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को पंचकूला और गोहाना सिटी पुलिस ने गोहाना आदर्श नगर से उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलावर की पत्नी पूजा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि फैसले वाले दिन पंचकुला में हिंसा फैलाने में दिलावर इंसा का बड़ा हाथ था। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि पुलिस को दिलावर से राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की जानकारी मिल सकती है।

पुलिस के अनुसार डेरा प्रवक्ता दिलावर सिंह ने 25 अगस्त को दान सिंह व चमकौर सिंह के साथ मिलकर पंचकूला में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उस दौरान, दिलावर सिंह बार-बार मीडिया को नसीहतें दे रहा था कि बाबा के खिलाफ कुछ गलत मत चलाओ, इससे नुकसान हो सकता है। दिलावर की अपील किसी धमकी से कम नहीं थी। इसी कारण गुरमीत को दोषी ठहराने के बाद बस से पहले मीडिया को ही निशाना बनाया गया था।

बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी साबित होने के बाद से दिलावर इंसा अंडरग्राउंड हो गया था। पंचकूला पुलिस दोनों को देर शाम पूछताछ के लिए अपने साथ गोहाना से पंचकूला लेकर गई है। आरोपी दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने तथा राम रहीम को भगाने का षडयंत्र रचने का आरोप है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हालांकि दिलावर तो पुलिस के कब्जे में आ गया है, लेकिन हनीप्रीत अब भी फरार है। वहीं पुलिस को हनीप्रीत की पुख्ता जानकारी दिलावर के पास होने की उम्मीद है। दिलावर की गिरफ़्तारी उन दावों का सच्चाई भी सामने आने की उम्मीद है, जिसमें हनीप्रीत के विदेश भागने की बातें कहीं जा रही हैं। साथ ही इस गिरफ्तारी से राम रहीम के काले कारनामों की कई और परतें भी खुल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here