मायानगरी मुंबई एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक मुंबई ही छाया हुआ है। सितारे भी अपना दुख बया कर रहे हैं। लोगों को इंतजार है रौशनी का। लोकल ट्रेने टस से मस नहीं हो रही हैं।

दरअसल मुंबई में पावर ग्रिड फेल हो गया था। ब्रांद्रा, कोलोबा, ठाणे जैसे इलाकों में बत्ती गुल थी। पावर ग्रिड सुबह 10 बजे के आस-पास फेल हुआ था। पर अब खबर आ रही है कि मुंबई फिर रौशन हो गई है।

लोकल ट्रेने भी रफ्तर पकड़ चुकी है। यात्री अपने मंजिल तक पहुंच रहे हैं।

मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने बताया था कि, बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्से में बिजली गुम हो गई है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर लोकल पर भी पड़ा है।

मुंबई की जान लोकल है बिजली न होने के कारण इसका सबसे अधिक असर लोकल ट्रेनों पर ही पड़ा। यात्री रस्ते में ही फंस गए थे। अस्पताल भी अंधेरे में चला गया था।

बत्ती गुल होने के बाद सोशल मीडिया पर अंधेरी, ठाणे और अदानी ट्रेंड करने लगा। दरअसल अंधेरी और ठाणे पॉस इलाका है यहां पर फिल्मी सितारों का घर है। बिजली आपूर्ती का जिम्मा यहां पर अड़ानी पावर के पास है। इसलिए अदानी भी सोशल मीडिया पर जम कर ट्रेंड कर रहे हैं।

बिजली गुल हुई तो फिल्मी सितारे भी परेशान हो उठे अपनी परेशानी को कम करने के लिए उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट-ट्वीट खेलना शुरू किया इसमें बिग बी अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट कर के लिखा, धैर्य रखिए जल्द ही सबकुछ अच्छा हो जाएगा।

सितारों का ट्वीट

अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया और लिखा, “बत्ती गुल”

इसमें भी कंगना रानौत ने संजय राऊत को घसीट लिया और मजे लेने लगी कंगना ट्वीट कर के लिखा, “क-क-क…….कंगना”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315528432629940224

इस पर राजनीति भी गर्मा गई है। राजनेता लगातार ट्वीट कर के उद्धव सरकार को घेर रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट कर के लिखा, “अस्पताल, पानी, सब पर असर पड़ा है। महाराष्ट्र सरकार को इसपर जांच करानी चाहिए।”

देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस ने भी ट्वीट कर के लिखा, “पावर लोगों को भ्रष्ट नहीं करता है, लोग पावर को भ्रष्ट करते हैं।”

पावर ग्रिड फेल होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स भी खूब शेयर कर रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर के लिखा, “अंधेरी अंधेरी में है।” अंधेरी मुंबई का इलाका है। जो कि वेर्स्टन लाइन में आता है।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने अदानी पावर को लेकर मजेदार वीडियो शेयर किया है

क्या होता है पावर ग्रिड

ग्रिड बिजली लाइनों का एक नेटवर्क होता है, जिसके जरिए उपभोक्ता तक बिजली की सप्लाई की जाती है। यानी बिजली उत्पादन से लेकर बिजली आपके घर या दफ्तर पहुंचाने तक जिस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है उसे पावर ग्रिड कहा जाता है। पावर ग्रिड के तीन स्टेज होते हैं-

पावर जनरेशन
पावर ट्रांसमिशन
पावर डिस्ट्रीब्यूशन

पहले चरण में बिजली का उत्पादन किया जाता है। ये किसी पानी वाली जगह पर होता है। नदियों पर बांध बनाकर आम तौर पर भारत में बिजली बनाई जाती है। बिजली निर्माण के बाद उसकी सप्लाई उन राज्यों या इलाकों में की जाती है, जिनसे इसके लिए करार होता है. इस बिजली सप्लाई को पॉवर ट्रांसमिशन कहा जाता ह। इसके बाद संबंधित पॉवर स्टेशनों से बिजली ग्राहकों तक सप्लाई की जाती है, जिसे पावर डिस्ट्रीब्यूशन कहा जाता है। 

इन तीन चरणों में बिजली सप्लाई के लिए लाइनों के जिस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है उसे ही पावर ग्रिड कहा जाता है।

कैसे होता है फेल 

भारत में बिजली का ट्रांसमिशन 49-50 हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर होता है। जब भी ये फ्रीक्वेंसी उच्चतम या न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाती है तो पावर ग्रिड फेल होने का संकट पैदा हो जाता है।ऐसी स्थिति में ट्रांसमिशन लाइन पर ब्रेकडाउन हो जाता है, जिसे ग्रिड फेल होना कहते हैं। इससे सप्लाई ठप हो जाती है।

जिन स्टेशनों से बिजली की सप्लाई की जाती है वहां से फ्रीक्वेंसी का ध्यान रखना पड़ता है। इन स्टेशनों को 48.5 से 50.2 हर्ट्ज के बीच फ्रीक्वेंसी रखनी होती है। नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर इसके लिए राज्यों पर नजर रखता है। कई बार राज्य लिमिट से ज्यादा पावर की सप्लाई कर देते हैं जिससे ग्रिड फेल होने का संकट पैदा हो जाता है।

सरकार कराएगी जांच

बता दे कि मुंबई में तीन घंटे के बाद बिजली आगई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत से बात की और जांच के आदेश दे दिए। केंद्र सरकार भी अपने सिरे से जांच करेंगी।

कभी न रुकने वाली मुंबई में ये वाक्या पहली बार हुआ है। पावर ग्रिड कैसे फेल हुआ इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here