MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने छोड़ी कांग्रेस? वायरल हो रही चिट्ठी; बोले- “मैं आखिरी सांस तक…”

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने क्या पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है?

0
72
MP Elections 2023
MP Elections 2023

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने क्या पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है? जी हां ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर किया जा रहा है। क्योंकि इससे जुड़ा हुआ एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस्तीफे की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

क्या है मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में’ विषय से जुड़ा हुआ दिग्विजय सिंह का एक पत्र वायरल है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पत्र को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।”

मालूम हो कि कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया। इस बीच वायरल हो रहे पत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पत्र का झूठा करार दिया। 

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here