“एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है”, Bollywood Director नीरज घेवन ने कविता ट्वीट कर किया समर्थन

0
299
Photo Credit : Twitter Account - @iamsrk

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और कंपनी बायजूस (Byju’s) के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान का समर्थन उनके फैंस और कई Bollywood director कर रहे है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज पार्टी में ड्रग्स लेने और खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आर्यन के जमानत की सुनवाई बुधवार यानी 13 October  को होगी। इस मामले को लेकर शाहरुख खान का लोग खूब सपोर्ट कर रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर अखिल कात्याल की एक कविता तेजी से वायरल हो रही है। इस कविता में अखिल कात्याल नें शाहरुख को लेकर अपना विचार प्रकट किया है। वहीं इस कविता को Bollywood director नीरज घेवन ने अपने ट्वीटर अकाउंट सें रिट्वीट किया और अपनी भी छोटी सी कविता शेयर किया।

अखिल कात्याल ने इस कविता को लिखकर ट्वीट किया था।

‘वो कभी राहुल है, कभी राज
कभी चार्ली तो कभी मैक्स
सुरिंदर भी वो, हैरी भी वो
देवदास भी और वीर भी
राम, मोहन, कबीर भी
वो अमर है, समर है
रिजवान, रईस, जहांगीर भी
शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है
की एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है.’

वहीं बॉलीवुड डायरेक्टर नीरज घेवन ने इस कविता को रिट्वीट कर लिखा कि

‘बंधन है रिश्तों में
काटों की तारें हैं
पत्थर के दरवाजे दीवारें
बेलें फिर भी उगती हैं
और गुच्छे भी खिलते हैं
और चलते हैं अफसाने’
किरदार भी मिलते हैं
वो रिश्ते दिल दिल दिल थे.
लव यू शाहरुख खान दिल से.’

इस कविता के माध्यम से नीरज घेवन नें शाहरुख खान के लिए अपनी बात प्रकट की है। नीरज घेवन के इस कविता वाले ट्वीट पर लोगों ने खूब अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। वहीं अखिल कात्याल की भी कविता को सोशल मीडिया पर लोग खूब पढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Aryan Khan Drug Case: क्या होता है Rave Party ? कैसे बुलाए जाते हैं लोग

Aryan Khan के सपोर्ट में उतरे Hrithik Roshan लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here